हिमाचल में हवाई संपर्क मजबूत करने पर जोर : हर्ष महाजन के सवाल पर केंद्र का जवाब

by

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 369.82 एकड़ भूमि का इंतजार, राज्य सरकार को केंद्र की याद

UDAN योजना से हिमाचल को रफ्तार, 40 हवाई मार्ग संचालित, हेलिपोर्ट विकास पर भी फोकस

एएम नाथ। शिमला
हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क और नागरिक उड्डयन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में भाजपा सांसद हर्ष महाजन के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। सांसद ने प्रदेश में एयरपोर्ट विस्तार, भूमि अधिग्रहण, हवाई संपर्क और हेलिपोर्ट विकास से जुड़े मुद्दे उठाए थे।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में शिमला हवाई अड्डा दिल्ली और धर्मशाला, कांगड़ा (गगल) हवाई अड्डा दिल्ली, जेवर, चंडीगढ़ और शिमला तथा कुल्लू-भुंतर हवाई अड्डा अमृतसर, दिल्ली और जयपुर से हवाई सेवाओं के माध्यम से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हवाई संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है।
मंत्री ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने राज्य सरकार के अनुरोध पर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए 369.82 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है, जो अभी तक राज्य सरकार की ओर से एएआई को उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति-2016 के अनुसार एयरपोर्ट विस्तार के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराना संबंधित राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी बताया कि कुल्लू-भुंतर हवाई अड्डे के विस्तार और शिमला एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और भूमि संबंधी सीमाएं प्रमुख बाधा हैं। मौजूदा परिस्थितियों में इन परियोजनाओं का विस्तार व्यावहारिक नहीं माना गया है।
केंद्र सरकार के अनुसार क्षेत्रीय संपर्क योजना (UDAN) के तहत हिमाचल प्रदेश में अब तक 40 हवाई मार्ग शुरू किए जा चुके हैं। वहीं रामपुर, मंडी, रिकांगपिओ और संजौली से हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित हो रही हैं। राज्य में हेलिपोर्ट अवसंरचना के विकास के लिए 51.11 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 37.31 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक संशोधित UDAN योजना के तहत पर्वतीय, उत्तर-पूर्वी और आकांक्षी क्षेत्रों में 200 हेलिपोर्ट विकसित करने के लिए 3,661 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हिमाचल सरकार उपयुक्त स्थलों की पहचान कर प्रस्ताव भेज सकती है, जिन पर परिचालन व्यवहार्यता के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेरा चीफ की नियुक्ति में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाने के बिल के विरोध में विपक्ष का वॉक आउट

संविधान की धज्जियां उड़ाने और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है सुक्खू सरकार का बिल एएम नाथ। धर्मशाला :  भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने सुक्खू सरकार द्वारा लाए गए विधेयक भू संपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 24 सब इंस्पेक्टरों (एसआई) के तबादले का आदेश जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में अचानक पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला हैं। प्रदेश की सुक्खू सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है।  सरकार ने प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर को जन – औषिधि आईजीएमसी शिमला द्वारा करीब एक वर्ष से करोड़ो रुपए की पेमेंट जारी करने की शिमला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन सरकार से की मांग

शिमला : शिमला के दवाई के होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर को जन – औषिधि आईजीएमसी शिमला द्वारा करीब एक वर्ष से करोड़ो रुपए की पेमेंट जारी नहीं की जा रही है। इससे पहले यह पेमेंट 45-60...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत ने कहा कि पायलट अब हाईकमान हो गए , मैं उन्हें क्या सकता हूं, मैं उन्हें कुछ कहने वाला कौन होता हूं : वसुंधरा राजे सरदार शहर से चुनाव लड़ती,तो हम दोनों पूरे देश में चर्चा में आ जाएंगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रत्याशियों को टिकट बांटने में पायलट की भूमिका को लेकर गहलोत ने कहा कि पायलट अब...
Translate »
error: Content is protected !!