हिमाचल में 31 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

by

एएम नाथ l शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

मौसम कार्यालय ने 31 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है. लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाके शिपकिला में मौसम की पहली बर्फबारी भी हुई है.

यहां बंद रहेंगे स्कूल

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, ऊना और सोलन जिलों में आवासीय संस्थानों को छोड़कर सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं. पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न गांवों में कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं जिससे संपर्क टूट गया है.

मणिमहेश यात्रा स्थगित

भरमौर के अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर मणिमहेश यात्रा स्थगित कर दी गई है. यात्रा 17 अगस्त को शुरू हुई थी और 15 सितंबर को समाप्त होगी.

भूस्खलन और अचानक बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसमें भूस्खलन, अचानक बाढ़, पेड़ों के उखड़ने, सड़कें अवरुद्ध होने और अन्य संबंधित खतरों का संकेत दिया गया है, जो जान-माल और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं. अन्य सात जिला प्रशासनों द्वारा भी इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता बदले के लिए नहीं, बदलाव के लिए होती है : जयराम ठाकुर

सदन में हमने स्पीकर से विधानसभा की गरिमा बचाने की गुहार लगाई थी अपनी कुर्सी को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को प्रताड़ित करने का साधन न बनाएँ मुख्यमंत्री एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाचा नेहरू की मजबूत नींव के कारण ही भारत बुलंदियों पर- विधायक चन्द्रशेखर

सुंदरनगर, 14 नवम्बर : सुंदरनगर के डैहर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुल गई सबसे बड़ी पोल- बेटा दामाद सब शामिल : ऑपरेशन सिंदूर से पहले ट्रंप फैमिली और मुनीर के बीच हुई सीक्रेट क्रिप्टो डील

पाकिस्तान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के बीच हाल ही में हुई एक क्रिप्टो डील ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है. यह समझौता पाकिस्तान के नवगठित क्रिप्टो काउंसिल और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मस्सल पंचायत में बन रहा हजारों युवाओं का भविष्य : आरएस बाली बाली

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मस्सल पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान किया। आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय का होगा निर्माण। एएम नाथ। नगरोटा 27 जून। मस्सल पंचायत में आज हजारों युवाओं का...
Translate »
error: Content is protected !!