हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू : पहले ही दिन हुआ जबरदस्त हंगामा

by

धर्मशाला : तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. सदन की कार्यवाही पहले दिन 11 बजे शुरू हुई. शोकोदगार के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष दल बीजेपी के सदस्य रणधीर शर्मा इस दौरान जहां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सवाल किए।

इसी बीच कांग्रेस ने भी नया पैंतरा खेला और सत्ता पक्ष के विधायक विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

विधानसभा के गेट में हाथों में पोस्टर लेकर सत्ता पक्ष के विधायको ने बीजेपी विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की. कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की अगुवाई में बाहर आकर की नारेबाजी के दौरान कांग्रेस विधायकों ने कहा कि बीजेपी विधायकों की करनी कथनी में अंतर है. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी लगातार कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर देशभर में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि असल समस्या बीजेपी के ही कुछ नेताओं से पैदा हो रही है।

‘बीजेपी विधायकों से है समस्या’

कैबिनेट मंत्री भगत सिंह नेगी ने कहा, ‘यह कहते हैं कि लॉ-एंड-ऑर्डर की समस्या है, जबकि वास्तव में हमें समस्या बीजेपी के विधायकों से है. देशभर में जो घटनाएं सामने आ रही हैं, उनमें अधिकतर मामलों में उनके पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के नाम सामने आते रहे हैं.।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में यौन शोषण से जुड़े मामले ज्यादा उठ रहे हैं और इनमें बीजेपी नेताओं की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं. ‘आप पूरे देश में देख लीजिए, ऐसा कौन-सा प्रदेश है जहां नौकरी देने से लेकर टिकट देने तक के मामलों में बीजेपी नेताओं का नाम न आया हो,’ नेगी ने कहा।

बीजेपी ने किया पलटवार

जबकि बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्य अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे क्या? यदि किसी ने गलत किया है तो उसे कानून के मुताबिक सजा मिलेगी. फिर भी कांग्रेस विधायकों को दिक्कत है तो सरकार उनकी है जांच क्यों नहीं करवाते।

बीजेपी विधायक पर है यौन शोषण का आरोप

बता दें कि चंबा के चुराह से विधायक हंस राज पर उन्हीं के इलाके की मुस्लिम युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं और इस मामले में लगातार विधायक से पूछताछ हो रही है. मामले में बीजेपी विधायक हंस राज को कोर्ट की तरफ से अंग्रिम जमानत मिली है. मामले में नाचन से विधायक विनोद कुमार को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था. वहीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के भाई पर भी दुराचार के आरोप लगे हैं. जिनको लेकर भी कांग्रेस बीजेपी को घेर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

250-300 रुपये में होगा 5 लाख तक इलाज…सरकार तैयार कर रही स्वास्थ्य बीमा का ड्राफ्ट

नई दिल्ली : कोरोना की चौथी लहर के खतरे के बीच भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाने की तैयारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 171 व कुल्लू में 20 पदों के लिए होगा इंटरव्यू

रोहित भदसाली। कुल्लू  : 20 पदों पर और ऊना में 171 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। कुल्लू रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि मैसर्ज भारत बुकिंग हॉलिडेज प्राइवेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड यू के लंदन के सीईओ संतोष शुक्ला का क्योरटेक प्रांगण में सम्मान

क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला का समाज सेवा के प्रति समर्पण सराहनीय: शुक्ल बीबीएन, 17 फरवरी (तारा)  : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, यू के, लंदन के सीईओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फिना सिंह परियोजना में प्रदेश को करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी में सरकार : जय राम ठाकुर

जॉइंट वेंचर को रोककर सरकार अपने लोगों को पहुंचाना चाहती है फायदा कभी डैम न बनाने वाले चहेतों को ही टेंडर देने की तैयारी में सरकार केंद्र की वित्त पोषित परियोजनाओं में भ्रष्टाचार कर...
Translate »
error: Content is protected !!