हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा को दी 12वीं के समकक्ष मान्यता

by

एएम नाथ। धर्मशाला :
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अमेरिका के अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा को राज्य की 12वीं कक्षा के बराबर मान्यता दे दी है। इस फैसले से अमेरिका या विदेश के मान्यता प्राप्त बोर्ड से पढ़ाई करके लौटे छात्रों के लिए अब हिमाचल के कालेजों और विश्वविद्यालयों में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लेना बेहद आसान हो जाएगा। अब उन्हें एडमिशन के समय किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनका समय भी बचेगा। शिक्षा बोर्ड के अनुसार, यह मान्यता मुख्य रूप से अमेरिका की नॉर्थ-वैस्ट एक्रीडिटेशन कमीशन (एनडब्ल्यूएसी) से संबद्ध स्कूलों द्वारा जारी 12वीं ग्रेड के डिप्लोमा पर लागू होगी। बोर्ड ने यह नीतिगत निर्णय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बोर्ड से पढ़कर आए छात्रों को मुख्यधारा की उच्च शिक्षा प्रणाली से जोड़ना है।
बोर्ड प्रशासन ने अधिसूचना में एक मुख्य शर्त भी स्पष्ट कर दी है। इस अमेरिकन डिप्लोमा को हिमाचल बोर्ड की 12वीं के बराबर मानने का यह फैसला केवल कालेजों और विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने तक ही सीमित रहेगा। सरकारी या गैर-सरकारी नौकरियों और अन्य किसी प्रयोजन के लिए इसके नियम व शर्तें अलग हो सकती हैं। किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े को रोकने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत किसी भी छात्र को कालेज या यूनिवर्सिटी में प्रवेश देने से पहले उसके प्रमाण-पत्र की प्रामाणिकता की जांच अनिवार्य होगी। संबंधित शैक्षणिक संस्थान को डिप्लोमा जारी करने वाली संस्था (एनडब्ल्यूएसी) से इसका सही सत्यापन करवाना होगा, जिसके बाद ही छात्र को दाखिला मिल सकेगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विदेशी मान्यता प्राप्त संस्थानों से पढ़े छात्रों के हित में यह फैसला लिया है। एनडब्ल्यूएसी से मान्यता प्राप्त अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा को अब प्रदेश में 12वीं के समकक्ष माना जाएगा। हालांकि, यह सुविधा केवल उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए ही मान्य होगी और संस्थानों को दाखिला देने से पहले डिप्लोमा का सत्यापन करवाना अनिवार्य रहेगा। इससे छात्रों को दाखिला लेने में आसानी होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*गोमा ने नवाज़े डीएवी आलमपुर के होनहार : सरकार शिक्षा को दे रही विशेष महत्व : यादविंदर गोमा*

आलमपुर, 15 नवंबर :- डीएवी सीनियर सेकंडरी स्कूल आलमपुर के वार्षिकोत्सव में आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री ने इस अवसर पर विद्यालय के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिवारों का दर्द सुन अमित शाह बोले—किसी ने बेटा खोया, किसी ने भाई, मान सरकार के पास क्या जवाब?

 विजयदशमी पर गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद लुधियाना में बोले केंद्रीय गृह मंत्री; नशे के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा लुधियाना, 20 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – कमलेश ठाकुर

पंचायत बड़ा में विधायक ने सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। देहरा, 9 जनवरी : देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जनजाति आयोग ने जनजातीय विकास की दिशा में हिमाचल सरकार के प्रयासों को सराहा

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास और इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों की कल्याण की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की...
Translate »
error: Content is protected !!