हिमाचल सरकार की नई स्कीम, मजदूरों को मिलेगा लाखों रुपये तक का लाभ!… जानें कौन होगा पात्र

by
कांगड़ा :  कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार निर्माण कामगारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है. सरकार ने पुरानी योजनाओं के साथ-साथ नई योजनाएं भी शुरू की हैं।
इनमें एकल नारी, विधवा और बेसहारा महिलाओं के लिए घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान किया गया है, जिससे उनका जीवन बेहतर हो सके।
रविवार को धीरा के बलोटी ग्राउंड में श्रमिकों के लिए आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए नरदेव कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है।
आम जनता के उत्थान पर सरकार का फोकस
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से आते हैं, इसलिए वे आम आदमी की समस्याओं और कठिनाइयों को भली-भांति समझते हैं. उनके संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण प्रदेश सरकार आम परिवारों के उत्थान पर ध्यान दे रही है. सभी विभागों को इसी दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं और नीतियां आम जनता को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।
कामगारों के लिए विभिन्न योजनाएं
कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों और कामगारों के लिए 13 विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे प्रदेश के लाखों मजदूर लाभान्वित हो रहे हैं. इन योजनाओं में शादी सहायता, छात्रवृत्ति, मृत्यु मुआवजा, चिकित्सा सहायता, प्रसूति लाभ, प्रस्तुति अवकाश, मंदबुद्धि बच्चों के लिए आर्थिक सहायता और पेंशन जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं. पात्र श्रमिक इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
जागरूकता शिविर में प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कामगार संघ के राज्य अध्यक्ष अमन चौधरी, जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी, त्रिलोक चंद, विनोद कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, कृष्णा देवी, विनोद चौधरी, संजय चौधरी, राकेश शर्मा, तृप्ता देवी, रीता देवी, दीपक कुमार, पृथ्वी चंद सहित यूनियन के पदाधिकारी और देहरा पंचायत की प्रधान कविता धरवाल भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर खंड में छात्राओं के लिए आयोजित की कई प्रतियोगिताएं : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित किए गए जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 23 जनवरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत इस सप्ताह आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को सुजानपुर खंड के विभिन्न विद्यालयों में बेटियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भूस्खलन रोकथाम कार्यों के चलते जारी किए आदेश : मैहला घार के समीप वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से होगी नियंत्रित

प्रातः 6 से सायं 6 बजे तक आवश्यकता अनुसार प्रति घंटे 25-30 मिनट तक नियंत्रित रहेगी ट्रैफिक आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों को बिना विलंब आवागमन की रहेगी अनुमति 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : सीएम करेंगे शिरकत, तैयारियों में जुटा प्रशासन

धर्मशाला, 3 अगस्त। 78वां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा में धूम-धाम से मनाया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केरल का नाम अब ‘केरलम’ : सेवा तीर्थ में केंद्र सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग

12 हजार करोड़ से ज्यादा के फैसले किए गए मंजूरएएम नाथ। नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई। खास बात ये है कि...
Translate »
error: Content is protected !!