हिमाचल सूचना आयोग में भर्ती विज्ञापन संशोधित : मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त का कार्यकाल 65 वर्ष की उम्र तक या तीन साल

by

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार ने अपने ही जारी भर्ती विज्ञापन में संशोधन किया है। कार्मिक विभाग के प्रशासनिक सुधार संगठन की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को संशोधन जारी किया गया है। संशोधन के बाद पदों का कार्यकाल पांच वर्ष के बजाय तीन वर्ष कर दिया गया है।

सरकार के अनुसार पांच वर्ष का कार्यकाल पहले जारी विज्ञापन में हुई त्रुटि के कारण दर्ज हो गया था। वर्ष 2019 के लागू नियमों में कार्यकाल को पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष किए जाने के बाद यही प्रावधान प्रभावी रहा है। अब भर्ती विज्ञापन में भी इसी प्रावधान को दुरुस्त कर दिया गया है।

65 वर्ष की आयु या तीन साल का कार्यकाल

संशोधित विज्ञापन के अनुसार राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा।

इस संशोधन के बाद नियुक्ति के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कार्यकाल संबंधी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

29 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। सरकार ने ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन्हें कानून, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता एवं मीडिया, प्रशासन अथवा शासन के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान और अनुभव हो।

राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति नहीं होंगे पात्र

विज्ञापन में पात्रता की शर्तों को भी स्पष्ट किया गया है। इसके अनुसार ऐसे व्यक्ति पात्र नहीं होंगे जो संसद या किसी राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा के सदस्य हों।

इसके अलावा उम्मीदवार किसी लाभ के पद पर आसीन, किसी राजनीतिक दल से जुड़े, कोई व्यवसाय करने वाले अथवा किसी पेशे में संलग्न नहीं होने चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती रैली में 2310 में से 1955 अभ्यर्थियों ने दिया फिजिकल टेस्ट : अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने के लिए पांचवें दिन पहुंचे 317 अभ्यर्थी

मंडी, 24 दिसम्बर :   अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन रविवार को 317 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने के लिए मंडी के पड्डल ग्राउंड पहुंचे। पांचवें दिन जिला मंडी की सदर तहसील से लिखित परीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र से उठाएंगे मामला : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

24 अरब किलोमीटर से आया फोन : हाय मैं हूँ V 1

नासा :  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की कई महीनों से चली आ रही टेंशन खत्‍म हो गई है। उसके वोयाजर 1 स्‍पेसक्राफ्ट (Voyager 1 probe) ने पहले की तरह ही काम करना शुरू कर...
Translate »
error: Content is protected !!