हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के तबादले किए

by

कई जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बदले, अजय मेहता को सिरमौर और अमन सूद को कांगड़ा की जिम्मेदारी

शिमला। एएम नाथ।   हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य न्यायिक सेवा के 15 जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के साथ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की नई तैनाती की गई है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की नई तैनाती

  • अजय मेहता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिरमौर (नाहन) लगाया गया है।
  • मदन कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किन्नौर (रामपुर बुशहर) को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मंडी नियुक्त किया गया है।
  • अमन सूद, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मंडी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांगड़ा लगाया गया है।
  • नरेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुल्लू स्थानांतरित किया गया है।
  • प्रकाश चंद राणा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ऊना लगाया गया है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के भी तबादले

  • राजेश चौहान, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 को पदोन्नत कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. अबिरा बासु, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किन्नौर तैनात किया गया है।
  • गौरव महाजन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, शिमला लगाया गया है।
  • कांता वर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 ऊना को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, कुल्लू नियुक्त किया गया है।
  • अरविंद कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 मंडी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2, सोलन भेजा गया है।
  • प्रवीन गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 शिमला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरकाघाट लगाया गया है।
  • यजुवेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 शिमला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, मंडी नियुक्त किया गया है।
  • विवेक खनाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 सोलन को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिरमौर (नाहन) भेजा गया है।
  • अमित मंडयाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 कुल्लू को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2, कुल्लू स्थानांतरित किया गया है।

12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के बाद संभालेंगे नई जिम्मेदारी

हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए कोई भी न्यायिक अधिकारी 12 सितंबर 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से पहले अपना पदभार हस्तांतरित नहीं करेंगे। यानी अधिकारियों को पहले मौजूदा जिम्मेदारियां पूरी करनी होंगी और इसके बाद ही नई जगह पर कार्यभार संभालना होगा।

ठियोग में हर महीने लगेगा सर्किट कोर्ट

अधिसूचना में ठियोग को लेकर भी महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में एक सप्ताह के लिए ठियोग में सर्किट कोर्ट का संचालन करेंगे।

इस व्यवस्था से ठियोग और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को न्यायिक मामलों के लिए शिमला जाने की आवश्यकता कम होगी और स्थानीय स्तर पर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे 450 से अधिक पुलिस व होमगॉर्ड के जवान

ऊना मार्च: माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला इस वर्ष 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज मेले के सफल आयोजन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह को मंडी से कांग्रेस चुनावी मैदान में उतार कर मुकाबला दिलचस्प बनाने की कर चुकी तैयारी !

मंडी :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर सबकी निगाहें हैं। बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लोकसभा चुनाव में उतारा है. हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक अपना पता नहीं खोला है।  खबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का कैलेंडर जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के वर्ष-2025 कैलेंडर को जारी किया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया सहित अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे 5 श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू

चंबा, 28 जुलाई । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर प्रशासन की त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप मणिमहेश यात्रा मार्ग पर प्रतिकूल मौसम के बीच फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं का...
Translate »
error: Content is protected !!