हिम चंडीगढ़ की बातों से पहले साई मार्ग की सुध ले कांग्रेस : -संदीप सचदेवा

by

बीबीएन, 28 जनवरी : जहां एक ओर दून क्षेत्र में ‘हिम चंडीगढ़’ बसाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि बददी का साई मार्ग पिछले तीन वर्षों से बदहाली का शिकार है। हल्की सी बरसात में ही साई मार्ग पर जगह-जगह सीवरेज बहने लगती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन एससी मोर्चा के प्रवक्ता डा. संदीप सचदेवा ने दून कांग्रेस और स्थानीय विधायक पर जमकर निशाना साधा। सचदेवा ने कहा कि हिम चंडीगढ़ बसाने की बातें करना तो दूर, कांग्रेस सरकार तीन साल में साई मार्ग जैसी बुनियादी समस्या तक का समाधान नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने में लगी हुई है और इस काम में वह पूरी तरह नाकाम भी नहीं रही, क्योंकि बड़े-बड़े सपने दिखाकर असल मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “जनता का बेवकूफ बनाना कोई कांग्रेस से सीखे।” भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दून कांग्रेस के नेता और विधायक ने पहले नगर निगम बनवाकर लोगों को भ्रमित किया और अब ‘हिम चंडीगढ़’ के नाम पर नई उम्मीदें जगाई जा रही हैं। जबकि सच्चाई यह है कि दशकों से साई मार्ग की बदहाली को लेकर जनता आवाज उठाती रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस सुधार नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि दून विधायक बददी को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करने की बात करते हैं, लेकिन हल्की बारिश में ही शहर के हालात बद से बदतर हो जाते हैं।

डा. सचदेवा ने बताया कि बरसात के दौरान शहर में पैदल चलना तो दूर, वाहनों से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। पूरा शहर ट्रैफिक जाम से जूझने लगता है और सड़कों पर जगह-जगह सीवरेज के चैंबर खुल जाते हैं। इससे सीवरेज सड़कों पर बहने लगती है, बदबू फैलती है और आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर पैदल चलने वाले लोगों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को हिम चंडीगढ़ जैसी योजनाओं की बात छोड़कर पहले साई मार्ग और बददी की मौजूदा समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। नए शहर और नई आबादी बसाने से पहले पहले से बसे लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं और अब सरकार चुनावी मोड़ की ओर बढ़ रही है। ऐसे में जुमलेबाजी से जनता को अब बहकाया नहीं जा सकता। डा. संदीप सचदेवा ने अंत में कहा कि बददी की स्थिति आज भी वही है जो पांच साल पहले थी। कांग्रेस ने बददी को नगर निगम तो बना दिया, लेकिन जो विकास कार्य पहले चल रहे थे, वे भी अब ठप पड़ गए हैं। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कमल कटारिया ने सांसद तिवारी को मागों का सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के अध्यक्ष सरपंच कमल कटारिया ने सांसद मनीष तिवारी ने अपने गांव कोकोवाल गुज्जरां व अन्य गावों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और युवाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर  आयोजित कार्यक्रम में लिया विधानसभा अध्यक्ष ने भाग : स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा  में आयोजित हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम

एएम नाथ। चंबा (ककीरा), 22 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर आज  स्वामी हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीएससी छठे सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर-बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीएससी छठे सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बलजीत सिंह ने बताया की बीएससी छठे सेमेस्टर के शानदार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस की राहें होंगी अलग, BJP को होगा बंपर फायदा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग उम्मीदवार उतारेंगी। आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है।...
Translate »
error: Content is protected !!