हीर मार्केट के दुकानदारों ने शहादत को समर्पित दूध व बिस्कुट का लंगर लगाया

by
सैला खुर्द , 29 दिसम्बर: स्थानीय शहर के कस्बा सैला खुर्द में हीर मार्केट के दुकानदारों ने माता गुजरी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित राहगीरों के लिए गर्म दूध और बिस्कुट का लंगर लगाया। इस मौके क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गोल्डी सिंह बीहड़ां ने लंगर में पहुंच कर दानी भाइयों हौसला बढ़ाते कहा कि चार साहबजादों की कुर्बानी के कारण ही आज हमारे सिर पर पगड़ी सुशोभित हो रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को माता गुज्जर कौर और साहिबजादों की लासानी शहादत के इतिहास से प्रेरणा लेते हुए बिना केस कत्ल कराए पगड़ी पहननी चाहिए और हम सभी सिखों को सिख इतिहास से जुड़ना चाहिए। इस मौके पर गोल्डी सिंह बीहड़ां के अलावा बलविंदर सिंह, अमनदीप मोरांवाली, मनवीर सिंह, अभिशेक कुमार, गुरमीत सिंह, किशन पाल, मलकीत सिंह, बाल किशन व दुकानदार मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में वशिष्ठ जठेरो का वार्षिक मेला मनाया श्रद्धापूर्वक

गढ़शंकर  – सती माता मंदिर तप अस्थान महेशायाना गढ़शंकर में वशिष्ट जठेरो का वार्षिक मेला बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सती माता जी के...
article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस हलका गढ़शंकर ने 2022 के चुनाव को लेकर बैठक की

गढ़शंकर : युवा कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र गढ़शंकर ने आज सरपंच कमल कटारिया अध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र गढ़शंकर की अध्यक्षता में 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बैठक की। इस बैठक में विशेष रूप से...
article-image
पंजाब

पंजाब अनुसूचित जाति विकास एवं वित्त कारपोरेशन द्वारा आयोजित किया गया कर्जा वितरण समारोह मनीष तिवारी द्वारा बांटे गए 75.50 लाख रुपए के

रूपनगर: पंजाब अनुसूचित जातियों के विकास एवं वित्त कारपोरेशन द्वारा अपनी गोल्डन जुबली सालगिरह मनाने की श्रृंखला में रूपनगर में कर्ज वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 39 लाभपात्रों को कारपोरेशन द्वारा अलग-अलग...
article-image
पंजाब , हरियाणा

आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बनाने के फैसले का किया विरोध

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हरियाणा का विधानसभा परिसर बनाने के फैसले का आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। आप विधायक और पूर्व में अनमोल गगन मान  ने बुधवार को कहा कि 1966 में...
Translate »
error: Content is protected !!