मुख्यमंत्री ने गन्ने के मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की : किसान संतुष्ट नहीं, कहा हमेशा धोखा देती आई है सरकार

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गन्ने के लिए राज्य सहमत मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि गन्ना उत्पादकों को प्रति क्विंटल 391 रुपये मिलेंगे।

पंजाब में 11 रुपये को ‘शगुन’ माना जाता है, इसलिए मैं इसे एसएपी में बढ़ोतरी के रूप में घोषित कर रहा हूं !

विपक्षी कांग्रेस ने 2023-24 सीजन के लिए गन्ने के एसएपी को 400 रुपये प्रति क्विंटल तक ले जाने के लिए न्यूनतम 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की मांग की थी। गन्ना उत्पादकों के विरोध का सामना करते हुए पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि सरकार आने वाले समय में भी उन्हें उच्चतम दर देना जारी रखेगी। हरियाणा ने हाल ही में गन्ने का एसएपी बढ़ाकर 386 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

बढ़े हुए दामों से भी संतुष्ट नहीं किसान : एक तरफ जहां पंजाब में सीएम भगवंत मान ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की है। वहीं दूसरी तरफ बढ़े हुए दामों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने मीटिंग की। किसानों का कहना है कि सीएम मान की ओर से गन्ने के रेटों में 11 रुपये बढ़ाये जाने से वो खुश नहीं हैं। उन्होंने सीएम मान से गन्ने का रेट 400 रुपये किए जाने की मांग की है। किसान संगठनों की तरफ से सीएम मान को चेतावनी दी गई है कि वो गन्ने के रेट 400 रुपये करें वरना 32 जत्थेबंदियों की तरफ से बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

हमेशा धोखा देती आई है सरकार : किसान संगठनों का कहना है कि सरकार हमेशा धोखा देती आई है, जब भगवंत मान के साथ मीटिंग हुई थी, तब कहा गया था किसान धरना उठा लें, गन्ने की रेट पंजाब में सबसे ज्यादा होगा। लेकिन, अब कम रेट देकर किसानों के साथ अच्छा नही किया गया। किसानों ने कहा कि अगर उनके हक में फैसला नहीं हुआ तो वो फिर से धरना देने को मजबूर हो जाएंगे। किसान संगठनों ने सरकार को रविवार शाम तक समय दिया है। उन्होंने कहा कि कल शाम तक बढ़े हुए रेटों का नोटिफिकेशन जारी कर किसानों को खुश कर दे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

लोकसभा: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने जीएमसीएच-32 में क्रिटिकल केयर संकट का मुद्दा उठाया

जीएमसीएच-32 में वेंटिलेटरों का काम न करना गंभीर चिंता का विषय: तिवारी नई दिल्ली/चंडीगढ़, 23 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में क्रिटिकल...
article-image
पंजाब

VERKA LEADS DAIRY REVOLUTION IN

Mohali/Daljeet Ajnoha /April 28 : Punjab’s dairy sector continues to witness remarkable progress, with Milkfed Punjab and its flagship brand Verka playing a key role in strengthening the rural economy and supporting milk producers....
article-image
पंजाब

131वें संविधान संशोधन बिल का शिरोमणि अकाली दल ने विरोध किया; कोर कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई

चंडीगढ़ : संसद के आने वाले विंटर सेशन में चंडीगढ़ को लेकर 131वें संविधान संशोधन बिल को लेकर पंजाब में राजनीतिक हंगामा मच गया है। शिरोमणि अकाली दल ने इसका कड़ा विरोध किया है।...
article-image
पंजाब

SIT की कार्यप्रणाली पर विजय सांपला ने उठाए सवाल : पंजाब सरकार का श्री अकाल तख्त साहिब के निर्णय और बेअदबी कानून पर सरकार की हुई फजीहत से घबराकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास –

होशियारपुर, 05 जुलाई : स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्री मंत्री विजय सांपला ने कहा कि दोबारा नोटिस जारी किया गया है। जिस पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए विजय...
Translate »
error: Content is protected !!