हुडको द्वारा सीएसआर के अंतर्गत दी गई हैंड हेल्ड पोर्टेबल टीबी एक्स-रे मशीन का लोकार्पण

by
एएम नाथ। चम्बा :  हुडको द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग चंबा को एक हैंड हेल्ड पोर्टेबल टीबी एक्स-रे मशीन प्रदान की गई, जिसका विधिवत लोकार्पण हुडको के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा द्वारा जिला अस्पताल चंबा के बैठक कक्ष में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हुडको द्वारा आकांक्षी जिला चंबा को सीएसआर के तहत उपलब्ध करवाई गई हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के लिए हुडको व कंपनी के कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) राजीव शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया। उपायुक्त चंबा ने बताया कि बेहद कम बजनी होने के कारण यह मशीन जिला चंबा के दूरदराज क्षेत्रों में टीबी रोग से संबंधित रोगियों की जांच के लिए मददगार साबित होगी। इसके अलावा इस मशीन का इस्तेमाल 7 दिसंबर 2024 से 100 दिनों तक चलने वाले टीबी उन्मूलन अभियान के लिए भी किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्ति की कि भविष्य में भी हुडको की ओर से जिला चंबा को पूर्व की भांति साकारात्मक सहयोग जारी रहेगा।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ विपिन ठाकुर ने बताया कि हुडको द्वारा प्रदान की गई हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन जिला चंबा में सरकार के टीवी उन्मूलन अभियान में रोगियों की जांच के लिए कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने उपायुक्त चंबा से सिविल अस्पताल चुवाड़ी के लिए एकस-रे मशीन तथा तीसा अस्पताल के लिए एक ईसीजी मशीन सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।
हुडको के कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) राजीव शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कार्यक्रम के तहत देश में टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला चंबा में स्वास्थ्य विभाग को यह पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाई गई है जिसकी कीमत लगभग 24 लाख रुपए है उन्होंने बताया कि शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को एक और मशीन भी हुडको को द्वारा प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर राजीव शर्मा ने जानकारी दी कि इस सहयोग के अतिरिक्त हुडको द्वारा आकांक्षी जिला चंबा में मेडिकल कॉलेज के लिए एक करोड़ रूपए की लागत के चिकित्सा उपकरण तथा फर्नीचर इत्यादि देने की स्वीकृत प्रदान की गई है।
इस अवसर पर हुडको के सहायक महाप्रबंधक अजय अरोड़ा व वरिष्ठ प्रबंधक आशीष गोयल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएस भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ हरित पुरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट को बड़ा झटका : अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत को 7...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा पंजाब प्रदेश कमेटी की घोषणा : महिला र्मोचा को जय इंदर कौर अध्यक्ष, 12 उप प्रधान, 5 जर्नल सेक्र्रेट्री, 12 स्टेट सेक्रेट्री्र, 21 सदस्य कोर ग्रुप/ कमेटी में और 5 सदस्य सपैशल इनवाईटी कोर ग्रुप/ कमेटी के नियुक्त

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सलाह मशविरा के बाद 68 सदस्यों बाली प्रदेश कमेटी की सूची प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने और भाजपा पंजाब ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल से अपनी मांगों को लेकर भेंट : सेवा निवृत्त गद्दी ( जनजाति) अधिकारी एवं  कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने

पालमपुर, 6 अक्तूबर : सेवा निवृत्त गद्दी ( जनजाति) अधिकारी एवं  कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल से अपनी मांगों को लेकर भेंट की। मुख्य...
हिमाचल प्रदेश

खादी बोर्ड लगाएगा ऊना में जागरूकता शिविर

ऊना, 3 मार्च: हिमाचल प्रदेश खादी एवं विलेज़ इंडस्ट्री बोर्ड ऊना शुक्रवार प्रातः 11 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन करने जा रहा है। शिविर में छठे राज्य वित्तायोग के...
Translate »
error: Content is protected !!