हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार की गोली मारकर हत्या : आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी का दावा

by
सिर में मारी गई गोली, सड़क किनारे मिला शव; पुलिस ने पूरे पंजाब में जारी किया अलर्ट, ADGP बोले- सभी पहलुओं से जांच जारी

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस विभाग में तैनात हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव सड़क किनारे गांव माणकौर बाईपास के पास मिला। हमलावरों ने उनके सिर में गोली मारी थी। इस वारदात की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तारीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लेने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल हत्या के पीछे आतंकी साजिश होने की पुष्टि नहीं की है। ADGP ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

घटना के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। सोमवार को विनोद कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सोशल मीडिया पोस्ट में ‘ऑपरेशन नूर’ का किया जिक्र

हत्या के बाद सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट में तारीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नामक संगठन ने विनोद कुमार की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में लिखा गया कि यह कार्रवाई संगठन के कमांडर और उसके साथियों ने ‘ऑपरेशन नूर’ के तहत की है। पोस्ट में सुरक्षा बलों के जवानों को लेकर धमकी भी दी गई है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित इस पोस्ट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने भी अभी तक आतंकी संगठन की भूमिका की पुष्टि नहीं की है। ADGP ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

प्रमोशन के बाद जहानखेलां में ट्रेनिंग ले रहे थे विनोद

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मोहन लाल के अनुसार, विनोद कुमार पठानकोट के सुजानपुर में तैनात थे। प्रमोशन के बाद वह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जहानखेलां में प्रशिक्षण लेने गए थे। ट्रेनिंग के सिलसिले में उन्हें संगरूर भेजा गया था।

पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर की देर रात वह संगरूर से वापस लौट रहे थे। किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस टीम गांव माणकौर बाईपास पहुंची तो विनोद कुमार सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। उनके सिर पर गंभीर चोट थी। बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई।

भाई को फोन कर कहा था- 15 मिनट में बाईपास पहुंच जाऊंगा

विनोद कुमार की माता कुंती देवी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:15 बजे विनोद ने अपने भाई रामलाल को फोन किया था। उन्होंने बताया था कि वह पुराना शाला के पास पहुंच गए हैं और करीब 15 मिनट बाद बाईपास पर आकर उन्हें ले जाएं।

परिवार के अनुसार, रामलाल जब उन्हें लेने बाईपास पहुंचे तो विनोद वहां नहीं मिले। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब एक बजे उनका शव बरामद हुआ।

परिवार का कहना है कि शव की स्थिति देखकर उन्हें गोली मारे जाने का संदेह हुआ। परिजनों ने यह भी बताया कि विनोद के पास उनका सामान मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर की मॉर्च्युरी में रखवा दिया था।

दो बच्चों के पिता थे विनोद, परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी

विनोद कुमार अपने पीछे पत्नी प्रीति लखविंदर कौर और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा राघव 9 साल का है, जबकि छोटा बेटा प्रिंस 5 साल का है। उनकी पत्नी गृहिणी हैं।

विनोद के पिता सरदारी लाल का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी 70 वर्षीय माता कुंती देवी हैं। परिवार के मुताबिक, घर की आर्थिक और पारिवारिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से विनोद कुमार के कंधों पर थी।

मजीठिया ने अपहरण कर हत्या किए जाने का किया दावा

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि मुंह ढके दो बदमाशों ने हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार का अपहरण किया और बाद में उन्हें गोली मार दी।

मजीठिया ने इस घटना को लेकर राज्य में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने अपहरण की बात से इनकार किया है।

ADGP बोले- सिर में मारी गई गोली, सभी पहलुओं से जांच

ADGP ने बताया कि विनोद कुमार के सिर में गोली मारी गई थी। घटना के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपहरण के दावे को गलत बताते हुए कहा कि विनोद कुमार ने केवल लिफ्ट मांगी थी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है और अभी किसी एक वजह को हत्या का कारण नहीं माना जा सकता।

मुख्यमंत्री ने परिवार को दो करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से परिवार को एक करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया ग्रांट दी जाएगी। इसके अलावा HDFC बैंक की ओर से एक करोड़ रुपये का बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा। इस तरह परिवार को कुल दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की घोषणा की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार में रहे 2 मन्त्री जल्दी थाम सकते भाजपा का दामन !!

चंड़ीगढ़ : पंजाब में दो सीनियर कांग्रेस नेता जल्द ही भाजपा में जाने की घोषणा कर सकते हैं। सुनील जाखड़ के जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका साबित हो...
article-image
पंजाब

बेटे पर नशे की लत हावी, मां ने मांगी खुदकुशी करने की इजाजत

लुधियाना : पंजाब के युवाओं में नशों की लत इस कद्र हावी हो चुकी है कि वह नशा पूर्ति के लिए चोरियों के अलावा घरवालों के साथ मारपीट करने लगे हैं। अपने बेटे की...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव : शिअद प्रत्याशी बीबी रंधावा की बेटी और दामाद के खिलाफ आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

तरनतारन। विधानसभा हलका तरनतारन-21 के उपचुनाव लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रत्याशी बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर, उनके दामाद अमृतपाल सिंह के अलावा गांव गग्गोबुआ के सरपंच परमजीत सिंह पम्मा, पूरन...
article-image
पंजाब

कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय : आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला 13 मई को, संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी 8 मई को नामांकन भरेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय हो गई हैं। संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी आठ मई को पर्चा भरेंगे। नौ मई को खडूर...
Translate »
error: Content is protected !!