हॉटस्पॉट स्थानों में उचित साफ़-सफाई एवं निगरानी व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

by

ज़िला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
एएम नाथ। चम्बा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कचरे के हॉटस्पॉट वाले स्थानों में उचित साफ़-सफाई एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए।
उन्होंने यह निर्देश आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ज़िला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
उपायुक्त ने चंबा शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कचरे के लिहाज से हॉटस्पॉट वाले स्थानों में उचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को निगरानी के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों को तैनात करने को कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि ऐसे स्थानों पर कूड़ा- कचरा फेंकने वाले लोगों के चालान किए जाएं। उन्होंने ऐसे स्थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को अपशिष्ट पदार्थों को डंपिंग साइट तक ले जाने वाले वाहनों में निर्धारित मापदंडों के तहत सुखे और गीले कचरे के अलग-अलग कंपार्टमेंट की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा।
मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के तहत डोर टू डोर अपशिष्ट पदार्थों के एकत्रीकरण व्यवस्था के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान उपयोग शुल्क राशि नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय ज़िला अधिकारियों को भी जल्द उपयोग शुल्क राशि नगर परिषद को उपलब्ध करवाने को कहा।
उपायुक्त ने नगर परिषद चंबा, डलहौजी तथा नगर पंचायत चुवाड़ी के तहत विभिन्न मदों की समीक्षा करते हुए जन सहभागिता के आधार पर सप्ताह में एक बार विशेष स्वच्छता अभियान चलने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने ज़िला विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत करियां, सरोल तथा बनीखेत में अपशिष्ट पदार्थों की एकत्रीकरण व्यवस्था को लेकर कार्य योजना तैयार करने को कहा।
बैठक में सीवरेज ट्रीटमेंट, मेडिकल बेस्ट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन बेस्ट, इलेक्ट्रॉनिक बेस्ट, एयर एंड नॉइज पॉल्लूशन इत्यादि से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, पुलिस उपाधिक्षक जितेंद्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजीव शर्मा, जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, सलूणी हेमंत पूरी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा जगदीश संख्यान, डलहौजी राखी कौशल, सहायक अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल कुमार बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने सुनाई सजा : मरते दम तक के लिए आजीवन कारावास : कट्टे की नोक पर बारी-बारी लूटी थी नाबालिग की इज्जत

अलवर :  राजस्थान के अलवर में कट्टे की नोक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को मरते दम तक की सजा सुनाई गई है. हथियार के बल पर तीन युवकों ने नाबालिग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.32 करोड़ रुपये से हो रहा औहर स्कूल का जीर्णाेद्धार कार्य : अगले शैक्षणिक सत्र से बनेगा सीबीएसई स्कूल : राजेश धर्माणी

कभी औहर स्कूल में चलता था जेबीटी प्रशिक्षण केंद्र, क्षेत्र का है ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गत दिनों बच्चों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर खौफनाक हादसा : गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग; तीन डिब्बे जलकर खाक

सरहिंद : पंजाब में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई. यह घटना सरहिंद जंक्शन के पास हुई और शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का DC जतिन लाल ने किया अनावरण : बच्चों के साथ हुए रू-ब-रू, समाज व देशहित में कार्य करने हेतू किया प्रेरित

जतिन लाल ने नव निर्मित केवी भवन का भी किया निरीक्षण ऊना, 14 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का...
Translate »
error: Content is protected !!