होटल में छापामारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं 3 तलाकशुदा महिलाएं : पैसे के लिए करती थी यह काम

by

शाहपुरकंडी । शाहपुरकंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटेरा मोड़ के पास स्थित एक निजी होटल में छापामारी कर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी शाहपुरकंडी सब इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने बताया कि पकड़े गए युवकों में शिव कुमार निवासी गांव हाला, साहिल व बलविंदर दोनों निवासी आदम बाडमा शामिल हैं।

जबकि तीन महिलाओं को काबू किया गया है। तीनों महिलाएं तलाकशुदा हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यह महिलाएं लोगों से पैसे लेकर धंधा करने का काम करती हैं।

पुलिस ने तीनों जोड़ो को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि यहां धंधा करने का काम चल रहा है मगर पुलिस सटीक मौके की तलाश पर थी।

उन्होंने बताया कि होटल का मैनेजर पुलिस को देखते ही भागने में सफल हो गया। मगर जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की बीसीए की छात्रा आंचल ने यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में जगह बनाई 

गढ़शंकर, 19 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कंप्यूटर साइंस विभाग में चल रहे तीन वर्षीय बीसीए दूसरे पार्ट की छात्रा आंचल ने चौथे सेमेस्टर के रिजल्ट में प्राप्ति हासिल कर पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की सिफारिश की : केजरीवाल पर आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेने का लगाया था आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कारण, पहले से ही जेल में बंद केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!