होमगार्ड्स के लड़ सकते हिमाचल में पंचायत और शहरी निकाय चुनाव : आशा वर्कर सहित कौन से कर्मी नहीं लड़ पाएंगे …पढ़िए

by

एएम नाथ : शिमला :  हिमाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन भरे जाने की प्रक्रिया चल रही है। पंचायती राज संस्थाओं के लिए अभी नामांकन के लिए समय है। पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशावर्कर, और जल रक्षक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। निर्धारित नियमों के अनुसार पार्ट टाइम कार्यकर्ताओं के चुनाव लड़ने पर रोक है।

वहीं आकस्मिक यानी कैजुअल और मौसमी आधार पर सेवाएं प्रदान करने वालों के चुनाव लड़ने पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं है। यही नहीं होमगार्ड के भी चुनाव लड़ने पर कोई रोक नहीं है। ये भी नियमित आधार पर नहीं, बल्कि जरूरत के आधार पर सेवाएं प्रदान करते हैं।

जिनके लिए चुनाव लड़ने की  रोक : स्थानीय निकायों के निर्वाचन अधिनियमों में दिए गए प्रविधानों के अनुसार सरकारी सेवारत, निगम और बोर्ड और पंचायत, स्थानीय निकाय, सहकारी समिति, राज्य व केंद्र सरकार के अधीन सेवारत कर्मचारियों के चुनाव लड़ने पर रोक है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित नियमों के आधार पर नामांकन पत्र की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

 यह कर्मचारी नहीं लड़ सकते चुनाव :  सरकारी सेवा से बाहर किए गए और सरकारी सेवा के लिए अयोग्य करार दिए गए व्यक्ति भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। हालांकि चिकित्सा कारणों से जिन्हें सरकारी सेवा के लिए अयोग्य करार दिया गया है, उनके चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2989.44 करोड़ रुपये निवेश के 24 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान, 5610 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक में 

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी का प्राथमिक स्कूलों के मुख्याध्यापकों से आह्वान – बच्चों को जेएनवी में प्रवेश के लिए करें प्रेरित

रोहित भदसाली। । ऊना, 9 अगस्त. जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 16 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक एनवीएस की वेबसाइट डब्ल्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाना होता है वोटों की चोरी : जयराम ठाकुर

जिन झूठी गारंटियों के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई थी, आज वह कहां हैं अपनी झूठी गारंटियों से ही खुद भाग रही है कांग्रेस की सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहन मालिक 31 दिसम्बर तक 10 प्रतिशत जुर्माने सहित जमा करवा सकते हैं टैक्स – आरटीओ अशोक कुमार

ऊना, 23 दिसम्बर – आरटीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहन जैसे गुड कैरिज़ व्हीकल, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज़ व्हीकल्स में ऑटो रिक्शा, मोटर कैब, मैक्सी कैब-7 व8 सीटर,...
Translate »
error: Content is protected !!