होम गार्ड्स वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : आंतरिक सुरक्षा को सृदृढ़ बनाने में होम गार्ड्स की अहम भूमिका: पठानिया

by

चेयर रेस तथा रस्साकस्सी में अव्वल जवानों को किया सम्मानित
धर्मशाला, शाहपुर, 06 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि होम गार्ड की भूमिका आंतरिक सुरक्षा स्थितियों के रखरखाव में पुलिस की तरह की अहम भूमिका है तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे आगजनी, भूकंप, महामारी इत्यादि में होम गार्ड्स के जवानों ने हमेशा बेहतरीन सहयोग सुनिश्चित किया है। बुधवार को होम गार्ड्स वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र धनोटू में 61 वें स्थापना दिवस पर शाहपुर के विधायक केवल पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में होम गार्ड्स के जवानों में व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में चंबी-धर्मशाला सड़क के सुधारीकरण पर लगभग 75 लाख रुपये व्यय किये गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र भवन में क्षतिग्रस्त छत को ठीक करवाने तथा रास्ते के लिए शीघ्र ही उचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी ।
इससे पहले कमांडेंट मदन कौशल ने मुख्यातिथि का
स्वागत करते हुए प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कमान्डेंट ने मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया सन्देश भी पढ़ा। कार्यक्रम में होम गार्ड्स की महिला जवानों तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग धर्मशाला के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं पर होम गार्ड्स बैंड द्वारा पहाड़ी धुनों की स्वर लहरियां बिखेरते हुए उपस्थित जनसमूह का भरपुर मनोरंजन किया गया ।
इस अवसर पर चेयर रेस तथा रस्साकसी का आयोजन भी किया गया तथा इसमें उत्कृष्ट रहे जवानों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद,बीडीओ कंवर सिंह, वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी विपिन कुमार,प्रभारी प्रशिक्षण केन्द्र प्रेम चंद शर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, उपाध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, जिला कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा,डीडी शर्मा, जिप सदस्य एवं ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर ,प्रधान डढम्ब इंद्रजीत,पूर्व प्रधान मधु बाला, सोशल मीडिया प्रभारी विनयकुमार ,पूर्व प्रधान बलवीर चैधरी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नवनीत शर्मा, गन्धर्व,मिलाप,पुरषोत्तम, बलराम शर्मा,धनोटु प्रशिक्षण केंद्र के समस्त पुरुष व महिला जवान तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्लीपर सेल बंबर ठाकुर की पत्नी के आवास पर थे मौजूद : बंबर ठाकुर पर हमले में इस्तेमाल पिस्तौल मंडी से बरामद

एएम नाथ।  बिलासपुर :  पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने उस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल शूटर ने भागने में किया था। इसके ड्राइवर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मॉनसून की बारिश में देरी.. पहले ही पंजाब-हरियाणा तक पूरे उत्तर भारत को भिगोएंगे बादल : जानें कहां कब होगी बारिश

नई दिल्ली : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मॉनसून भी थोड़ा रूठा नजर आ रहा है. मॉनसून 26 मई को अनुमान के अनुसार, केरल के तट तक नहीं पहुंचा. भारत मौसम विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैं समझता हूं कि जो भाजपा प्रतिनिधि चुनाव में वोट मांगने के लिए आ रहे, वो किस मुंह से समर्थन मांगने के लिए आ रहे : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी से कौन उम्मीदवार है? हम बीजेपी की ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं।  कांग्रेस नेता विक्रमादित्य...
Translate »
error: Content is protected !!