होशियारपुर बनेगा सोलर मॉडल जिला, 600 मेधावी छात्रों के घर लगेगा निःशुल्क सोलर सिस्टम : DC आशिका जैन

by

होशियारपुर, 19 दिसंबरः जिले के भविष्य को ऊर्जा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मजबूत स्तंभों पर खड़ा करने की दिशा में जिला प्रशासन ने चढ़दा सूरज अभियान के तहत एक प्रेरक और दूरदर्शी पहल की है। इस अभियान के केंद्र में जहां 600 टॉपर विद्यार्थियों के घरों पर 1-1 किलोवाट का निःशुल्क रूफ टॉप सोलर सिस्टम है, वहीं इसके साथ-साथ विशेष बच्चों के लिए रोजगार और ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका से जुड़े दो अन्य प्रोजेक्ट भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की अध्यक्षता में जिले में कार्यरत विभिन्न एन.जी.ओज के साथ आयोजित बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि विकास तभी टिकाऊ होगा, जब प्रशासन और समाज मिलकर आगे बढ़ें। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह पूरा अभियान जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसमें एन.जी.ओज को परिवर्तन का सशक्त माध्यम माना गया है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी मंगेश सूद व संयुक्त सचिव आदित्य राणा भी इस बैठक में मौजूद रहे।

600 टॉपर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सोलर सिस्टम – सम्मान भी, संदेश भी

चढ़दा सूरज अभियान की सबसे प्रभावशाली कड़ी “गो सोलर अभियान” है। डिप्टी कमिश्नर ने घोषणा की कि सी.एस.आर. सहयोग से वर्ष 2024-25 के दसवीं कक्षा के 600 टॉपर विद्यार्थियों के घरों पर 1 किलोवाट तक का रूफ टॉप सोलर सिस्टम पूरी तरह निःशुल्क लगाया जाएगा। यह पहल न केवल मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि उनके परिवारों के माध्यम से पूरे समाज को स्वच्छ और सस्ती सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने का सशक्त संदेश भी देती है।

उन्होंने एन.जी.ओज से अपील की कि वे इस योजना को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि लोग समझ सकें कि सोलर ऊर्जा बिजली बिल में राहत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी माध्यम है। इसी क्रम में यह भी घोषणा की गई कि जो एन.जी.ओ 28 फरवरी 2026 तक 25 सोलर पैनल स्थापित करवाएगी, उसे जिला प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए का रिवार्ड दिया जाएगा।

विंग्ज प्रोजेक्ट – विशेष बच्चों को सम्मानजनक रोजगार

चढ़दा सूरज अभियान के अंतर्गत “विंग्ज प्रोजेक्ट” समाज के उस वर्ग के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है, जिसे अक्सर मुख्यधारा से दूर समझा जाता है। इस परियोजना के तहत होशियारपुर में 7 स्थानों पर कैंटीन स्थापित कर 16 विशेष बच्चों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने एन.जी.ओज से आग्रह किया कि वे आगे आकर ऐसे बच्चों की पहचान करें और विंग्ज प्रोजेक्ट के विस्तार में भागीदार बनें। उन्होंने एन.जी.ओ को प्रोजेक्ट के अंतर्गत अपने स्तर पर कैंटीन खोलने के लिए भी प्रेरित किया औऱ कहा कि कि जिला प्रशासन और रेडक्रास की ओर से हर तरह का पूरा सहयोग दिया जाएगा, जबकि संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी एन.जी.ओ संभालेंगी।

सुई-धागा प्रोजेक्ट – ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि तीसरी महत्वपूर्ण पहल “सुई धागा” प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण जरूरतमंद महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से स्थायी आजीविका देना है। इस प्रोजेक्ट के तहत गांवों, तहसीलों और ब्लॉकों में सिलाई केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि मशीनरी और उपकरण रेडक्रास सोसायटी उपलब्ध कराएगी, जबकि संचालन मनरेगा फ्रेमवर्क के तहत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एन.जी.ओज से अपेक्षा है कि वे उपयुक्त स्थानों और इच्छुक महिलाओं की पहचान कर सामुदायिक लामबंदी में सहयोग दें।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने विश्वास जताया कि एन.जी.ओज की सक्रिय भागीदारी से चढ़दा सूरज अभियान सामाजिक सशक्तिकरण, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का मजबूत मॉडल बनेगा, जिसकी गूंज आने वाले वर्षों तक जिले की प्रगति में सुनाई देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सनी देओल का धमाकेदार ‘जाट’ अवतार वायरल

इंडियन, बॉर्डर, जीत जैसी कई फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता और राजनेता सनी देओल ने 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के जश्न में डूबे सनी हैदराबाद में शूटिंग में व्यस्त हैं।  अभिनेता...
article-image
पंजाब

डिजिटल लाइब्रेरी : 4 मार्च को लिटरेरी फेस्टीवल के साथ जिला वासियों को समर्पित की जाएगी

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 4 मार्च को होशियारपुर जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी के सहयोग से होशियारपुर लिट् फेस्ट 2023 का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

2 मई से सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह फैसला विदेशों की तर्ज

पंजाब सरकार ने गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर पहली बार सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। दो मई से राज्य के सारे सरकारी दफ्तर सुबह साढे़ सात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर से पंजाब पढ़ने आए छात्राओं पर फूटा पहलगाम हमले का गुस्सा, हॉस्टल में घुसकर की गाली-गलौच और मारपीट

चंडीगढ़ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पंजाब के...
Translate »
error: Content is protected !!