होशियारपुर में बनने वाला नया मेडिकल कॉलेज दोआबे के लिए वरदान सिद्ध होगा: जिम्पा

by

बजट में मेडिकल कॉलेज के लिए 412 करोड़ रुपए रखने पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का किया धन्यवाद
होशियारपुर, 11 मार्च:
पंजाब के राजस्व मंत्री और होशियारपुर से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर में बनने वाले नए मेडिकल कॉलेज के लिए बजट में 412 करोड़ रुपए रखे जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का धन्यवाद किया है। इस कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि होशियारपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद उधम सिंह के नाम पर रखा जाएगा और वह कॉलेज की जगह का नवंबर 2022 में निरीक्षण भी कर चुके हैं।
यहाँ से जारी बयान में जिम्पा ने कहा कि दोआबे की धरती पर बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज से पूरे क्षेत्र की सूरत बदलेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब विदेशों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि इस मेडिकल कॉलेज में उनको मानक चिकित्सीय शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगभग 23 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के सुधार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, परन्तु मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इस ओर विशेष यप से ध्यान दे रही है। जिम्पा ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और साफ़ पानी उनकी सरकार के प्रमुख प्राथमिक क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में की गई बजट वृद्धि से यह बात सिद्ध हो गई है कि पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के सार्थक और सहृदय प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अध्यापकों की बदलियों की प्रक्रिया को बिना देरी मुकम्मल करने की मांग

गढ़शंकर : पंजाब की मौजूदा आप सरकार द्वारा पिछली सरकार के बनाए मुलाजिम विरोधी सेवा नियमों को ही बरकरार रखते हुए वर्ष 2018 के बाद सीधी भर्ती तथा पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा की...
article-image
पंजाब

पुलिस वालों ने ही किया था कर्नल बाठ पर हमला : हाई कोर्ट ने ठुकराई आरोपी इंस्पेक्टर की जमानत याचिका

चंडीगढ़। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ व उनके बेटे अंगद सिंह से मारपीट करने के आरोपित इंस्पेक्टर रौनी सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने ठुकरा दी है। जस्टिस अनूप चितकारा...
article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का 10वीं का परिणाम शानदार रहा

तमन्ना ने प्रथम व कोमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर: पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए 10वीं कक्षा के परिणाम में एस.डी.पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। स्कूल की...
Translate »
error: Content is protected !!