होशियारपुर में मुफ्त मेडिकल कैंप का सफल आयोजन : डॉक्टरों ने 700 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाईयां की वितरित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब मिड टाउन और कैपिटल अस्पताल, जालंधर के सहयोग से रविवार को श्री गुरु रामदास लंगर हॉल, फगवाड़ा-चंडीगढ़ बाईपास, होशियारपुर में एक विशाल मुफ्त मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव, डॉ. आदिजया भाटिया, डॉ. सहमीत सिंह, डॉ. वरिंदर सिंह, डॉ. कबीर, डॉ. दविंदर पाल सिंह और ए.एस. कपूर ने मरीजों की जांच की। कैंप में हृदय रोग, कैंसर, हड्डियों और रीढ़ की समस्याओं सहित अन्य सामान्य बीमारियों के लिए 700 लोगों की जांच की गई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां, ईसीजी, ब्लड शुगर टेस्ट और अन्य मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की गईं।
यह कैंप विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित किया गया था, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिला। मरीजों को अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट और दस्तावेज लाने की अपील पहले ही की गई थी, जिससे उनकी बेहतर जांच संभव हो सकी।इस आयोजन में रोटरी क्लब मिड टाउन के प्रधान आवतार सिंह, गुरलियाकत सिंह बराड़, इंदरपाल सिंह सचदेवा, डी.पी. कठूरिया, मनोज ओहरी, अशोक शर्मा, जगमीत सिंह सेठी, जेएसएस सेठी, सतीश गुप्ता, जोगिंदर सिंह, एच.एस. भोगल, रोहित चोपड़ा, कुलजीत सैनी, ए एस अरनेजा, रजनीश गुलियानी, जतिंदर कुमार, विक्रम शर्मा, संदीप शर्मा, प्रवीन पब्बी, जतिंदर दुग्गल, संदीप शर्मा, राकेश कपूर, जोगिंदर सिंह, रोहित चोपड़ा, जोगिंदर कुमार, डॉ. हरजिंदर सिंह ओबेरॉय, जीके वासुदेव और संजीव ओहरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।यह मेडिकल कैंप समाज कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसमें सैकड़ों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे अधिक से अधिक लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया

गढ़शंकर : सिविल सर्जन होशियारपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के मार्गदर्शन में आज सिविल अस्पताल गरशंकर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. रमन...
article-image
पंजाब

8 टिप्पर, 6 ट्रैक्टर, 1 पोकलेन और 3 जेसीबी जब्त, आरोपी फरार : माइनिंग विभाग ने दो अलग-अलग जगहों पर रेड की थी

पटियाला :   घनौर क्षेत्र में में माइनिंग विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर रेड की। इस रेड के दौरान टीम ने 8 टिपर ट्रक, 6 ट्रैक्टर, 1 पोकलेन और तीन जेसीबी...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने पैदा किया प्रदेश में दूध माफिया : खन्ना

प्रदेश सरकाराधीन चल रहे वेरका मिल्क पाउडर की खेप को आर्मी ने किया अस्वीकार, पंजाब सरकार के लिए शर्म की बात : पूर्व सांसद खन्ना होशियारपुर, 29 मार्च : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब

8 नेताओं को पार्टी से निकालने के इस फैसले को रद : सुखदेख ढींढसा ने कहा वह पार्टी के सरपरस्त, सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखूंगा, उनसे जवाब मांगेंगे

 चंडीगढ  : शिरोमणि अकाली दल  से निकाले गए बागी नेताओं की आज चंडीगढ में मीटिंग हुई। यह मीटिंग SAD के सरपरस्त सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई में हुई। इस मौके ढींढसा ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!