हो गई 79 लाख की ठगी की शिकार :डीआईजी ऑफिस की महिला पुलिसकर्मी साइबर ठगों के जाल में गई फंस

by

लुधियाना :  डीआईजी ऑफिस में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने विदेशी नंबर से संपर्क कर एनआरआई के रूप में शादी का प्रस्ताव रखा और कीमती गिफ्ट भेजने के नाम पर 79.17 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया।

पीड़ित अमरजीत कौर, जो गांव पमाल की रहने वाली हैं, पंजाब पुलिस के सिविल डिपार्टमेंट में डीआईजी लुधियाना रेंज कार्यालय में कार्यरत हैं। जुलाई में उन्हें विदेशी नंबर से वॉट्सऐप पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को विक्की बताया और कहा कि वह इंग्लैंड से बोल रहा है। उसने दावा किया कि उसे अमरजीत का नंबर अखबार के मैट्रिमोनियल विज्ञापन से मिला है।

ठग ने महिला को विश्वास दिलाने के लिए अपने साथियों को अपनी मां और बहन बनकर बात करवाई। इससे महिला का विश्वास जीतकर शादी के लिए हामी भर ली। कुछ दिनों बाद आरोपी ने कहा कि उसने महिला के लिए कीमती गिफ्ट भेजा है, जो कस्टम में फंस गया है। उसने अपने एक अन्य साथी का नंबर देकर कहा कस्टम चार्ज भर कर गिफ्ट छुड़वा लेना। आरोपी के साथी को फोन किया। तो उसने गिफ्ट ज्यादा कीमती का लालच देकर कस्टम चार्ज के नाम पर उससे बैंक खातों व स्कैनरों में रुपए डालने को कहा जिसको लेकर पहले 18.20 लाख, फिर 6.25 लाख, फिर 25.2 लाख उसके बाद फिर 11.10 लाख, फिर 18.60 लाख करके 79.17 लाख कस्टम चार्ज के नाम पर पैसे ऐंठ लिए।

जब गिफ्ट नहीं मिला तो महिला को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने जगराओं एसएसपी डॉ. अकुर गुप्ता को शिकायत दर्ज करवाई। एसएसपी ने मामले की जांच साइबर क्राइम को सौंप दी। साइबर क्राइम के एएसआई जगरूप सिंह की टीम ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस ऐसे आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में ट्रैफिक जाम से बेहाल लोग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंगल चौक में किया प्रदर्शन

टिप्परों की मनमानी और बाईपास के अधूरे वादे को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी गढ़शंकर: शहर की लगातार बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और रोजाना लगने वाले जाम को लेकर भाजपा हलका गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने नंगल चौक में...
article-image
पंजाब

कानून रद्द करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने तक चलेगा किसान आंदोलन…. कामरेड दर्शन सिंह मट्टू।

गढ़शंकर – यूनाइटेड किसान मोर्चो द्वारा आज जियो कार्यालय के सामने धरनों के 152वे दिन हरबंस सिंह बछोही व कमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जब तक...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर इलाके में अवैध मिट्टी माफिया हुआ बेलगाम, अवैध खनन जोरों पर : निमिशा मेहता

गढ़शंकर, 14 जून  – गढ़शंकर हलके में मिट्टी माफिया द्वारा अंधाधुंध खनन के मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि इस समय हलके में मिट्टी माफिया गिरोह द्वारा...
article-image
पंजाब

16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान : शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आम आदमी पार्टी की नेता गगन मान शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी। सोही पंजाब और...
Translate »
error: Content is protected !!