₹5 तक सस्ता पेट्रोल-डीजल : किसका कितना कमीशन, कितना लगता है टैक्स- कैसे तय होती है एक लीटर पेट्रोल की कीमत…. समझिए

by

नई दिल्ली :  दिवाली पर पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर बड़ा तोहफा मिल गया है।  7 सालों से जिस फैसले का इंतजार किया जा रहा था वो पूरा हो गया है।  दिवाली पर तेल कंपनियों के इस फैसले से आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत 5 रुपये तक और डीजल की कीमत 4 रुपये तक सस्ता हो सकता है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर जानकारी की और बताया कि कैसे इस फैसले की बदौलत आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल के राहत मिलेगी।

5 रुपये तक सस्ता हो जाएगा पेट्रोल :  पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि कैसे तेल कंपनियों के एक फैसले से आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए तक की कटौती देखने को मिल सकती है। वहीं डीजल देश में 2 रुपए तक सस्ता हो सकता है। दरअसल सात साल बात तेल कंपनियों ने धनतेरस के मौके पर डीलर्स की बड़ी डिमांड को पूरा किया है।  इस फैसले का असर पेट्रोल और डीजल के दामों पर होगा. दरअसल तेल कंपनियों ने डीलर्स के कमीशन को बढ़ाने का फैसला किया है।

तेल की कीमत कैसे होगी कम, समझिए कैलकुलेशन : हरदीप सिंह पुरी बताया कि कैसे इस फैसले की वजह से आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत घटेगी। डीलर्स के कमीशन बढ़ने से ओडिशा के मलकानगिरी के कुनानपल्ली और कालीमेला में पेट्रोल की कीमत 4.69 रुपए और 4.55 रुपए कम हो जाएगी. डीजल की कीमत क्रमशः 4.45 रुपए और 4.32 रुपए कम हो जाएगी। इसी तरह से छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपए और डीजल की कीमत में 2.02 रुपए की कमी आएगी।

किन लोगों को फायदा :   तेल कंपनियों की ओर से डीलर कमीशन बढ़ने से 7 करोड़ नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, जो फ्यूल की कीमतों में वृद्धि किए बिना हर रोज देश में हमारे फ्यूल रिटेल दुकानों पर आते हैं।  तेल कंपनियों के डीलरों का कमीशन बढ़ाने से न केवल तेल डीलर्स बल्कि देशभर के 83,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले लगभग 10 लाख कर्मचारियों के जीवन में खुशी और खुशहाली आएगी।  इन ऐतिहासिक निर्णयों का मार्ग मोदी सरकार और सभी पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशनों द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णयों से प्रशस्त हुआ, जो पिछले कुछ महीनों के दौरान हमारी बैठकों में एक साथ आए और विपणन अनुशासन दिशानिर्देशों (एमडीजी) से संबंधित मुद्दे और सभी लंबित अदालती मामलों को वापस लेने पर सहमत हुए।

ऐसे तय होती है एक लीटर पेट्रोल की कीमत :   अब समझते हैं कि तेल के कुएं से निकलने से लेकर आपकी गाड़ी की टंकी में पहुंचने वाले तेल की कीमत तय होती है।  किन-किन टैक्सों और कमीशनों से होकर तेल को गुजरना पड़ता है। आप तक पहुंचते-पहुंचते पेट्रोल-डीलर को कई दौर से गुजरना पड़ता है। उसकी कीमत में कच्चे तेल की कीमत , रिफाइनिंग, ढुलाई, एंट्री टैक्स, ऑयल कंपनियों का कमीशन, डीलर का कमीशन, सरकार के एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकार की ओर से लगाए जाने वाली वैट जुड़ जाता है।

इन 4 बातों पर निर्भर करते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम : 

1. कच्चे तेल की कीमत

2. रुपए के मुकाबले अमेरिकी डॉलर का भाव

3. सरकारों द्वारा वसूले जाने वाला टैक्स

4. तेल की मांग

तेल का खेल समझिए

भारत अपनी तेल की जरूरत का 85 फीसदी आयात करता है. उसे तेल का बिल डॉलर में चुकाना होता है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से पेट्रोल-डीजल महंगे होने लगते हैं। अगर एक लीटर पेट्रोल की कीमत का ब्रेकअप समझे तो 15 मार्च 2024 के दिल्ली में पेट्रोल बेस प्राइस के हिसाब से एक डीलर तेल आपतक पहुंचते-पहुंचते 94.72 रुपये का हो जाता है।

तेल का बेस प्राइस 55.42 रुपये प्रति लीटर
तेल ढुलाई 0.20 रुपया प्रति लीटर
एक्साइज ड्यूटी 19.90 रुपये प्रति लीटर
डीलर कमीशन 3.81 रुपये प्रति लीटर
वैट 15.39 रुपये प्रति लीटर
कुल कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू ने की अपने यू-ट्यूब चैनल की घोषणा, मोटिवेशनल स्पीकर की भूमिका में नजर आएंगे

अमृतसर । पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को अपने निवास पर पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उनके साथ उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी मौजूद रहीं। पूर्व दाएं हाथ के...
article-image
पंजाब

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम पर की विशेष बातचीत – विकास, शिक्षा, और नौकरियों पर भी रखी अपनी बात

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल से आज एक विशेष बातचीत में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

ढली में नवनिर्मित बस स्टैंड जनता को किया समर्पित एएम नाथ।  शिमला ;; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 13.25 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ढली बस अड्डा जनता को समर्पित...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 167 ग्राम नशीला पदार्थ , 26 हज़ार परेगाबेलिन के प्रतिबंधित कैप्सूल सहित 2 व्यक्तियों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को ग्रिफ्तार कर उनसे 167 ग्राम नशीला पदार्थ , 26 हज़ार परेगाबेलिन के प्रतिबंधित कैप्सूल कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा उनके पास से आल्टो...
Translate »
error: Content is protected !!