0-6 आयु वर्ग के 50 हज़ार शिशुओं की होगी एनीमिया जांच -एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा

by
21 मार्च से 4 अप्रैल तक जिला ऊना में मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा
ऊना  19 मार्च – स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा और पोषण पखवाड़ा के तहत आज जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।
एडीसी ने बताया कि यह पोषण पखवाड़ा 21 मार्च से 4 अप्रैल तक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऊना के 0 से 6 आयु वर्ग के लगभग 50 हज़ार बच्चों की स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा के तहत हाईट-वेट चैक किया जाएगा। एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग और शिक्षा विभाग को स्कूलों व अस्पतालों में 30 मार्च से 01 अप्रैल तक एनीमिया की जांच व जागरूकता शिविर लागाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्लम ऐरिया में रहने वाले शिशुओं के लिए भी शिविर आयोजित कर पोषण आहार बारे जागरूक करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि पखवाडे के दौरान की गई गतिविधियों को जन आंदोलन डेशबोर्ड पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक के दौरान संबंधित विभागों को शिविर आयोजित करने के लिए रूप रेखा बनाने के निर्देश भी दिए।
एनीमिया के लक्षण
उन्होंने बताया कि सांस लेने में दिक्कत होना, थकान, हाथ-पैर ठंडे होना, त्वचा में पीलापन, कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, दिल की अनियमित धड़कन एनीमिया के लक्षण होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लक्षण दिखें तो अपना एनीमिया टेस्ट अवश्य करवाएं।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, सीडीपीओ अंब अनिल कुमार, सीडीपीओ गगरेट कमलेश रानी सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतीश जोशी ऊना जिला कांग्रेस के जिला सचिव मनोनीत, सतपाल रायजादा व मुकेश अग्निहोत्री का जताया आभार सन्तोषगढ में खुशी की लहर

ऊना : पिछले पच्चास वर्षों से भी ज्यादा सन्तोषगढ नगर का जोशी परिवार कांग्रेस पार्टी से जुडा होने के कारण प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सन्तोषगढ के मधुरभाषी व कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता सतीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 से 25 सितंबर तक शिमला में होगा मानसून सत्र : मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्‍याल शिव प्रताप शुक्‍ला से मुलाकात के बाद दी जानकारी

शिमला : हिमाचल विधानसभा में 18 से 25 सितंबर तक शिमला में मानसून सत्र आयेजित किया जाएगा। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्‍याल शिव प्रताप शुक्‍ला से मुलाकात के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथ-पैर बेड़ियों से बंधे रहते थे-बाथरूम जाते समय भी : भारतीय अवैध अप्रवासियों को पिछली बार से भी बदतर हाल में लाया गया भारत : सुन खौल जाएगा खून

अमेरिका लगातार अपने देश में मौजूद अवैध अप्रवासियों को वापस भेज रहा है. भारत से भी अवैध अप्रवासियों को विमानों में भरकर वापस भेजा जा रहा है। तमाम विरोध के बावजूद पिछली बार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता : 3 किलो से अधिक चरस सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.005 किलोग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई गरामोड़ा फोरलेन पर...
Translate »
error: Content is protected !!