1 करोड़ 22 लाख रुपए से बनकर तैयार होगी गांव डुहका व लुन्ना के लिए संपर्क सड़कें : दोनों संपर्क मार्गो की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आधारशिला रखी

by

विधानसभा अध्यक्ष ने बैली पंचायत में रखी दो सम्पर्क मार्गों की आधारशिला
चंबा ,10 नवंबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत बैली में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मुख्य सड़क से गांव डुहका और गांव लुन्ना के लिए दो संपर्क मार्गो की आधारशिला रखी।
इस दौरान सुप्रसिद्ध ऐलण माता मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव डुहका और गांव लुन्ना में संपर्क मार्गों के निर्मित होने से लगभग 200 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को तय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा। पठानिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास संपर्क मार्गो पर निर्भर करता है सड़क सुविधा हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है जिसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि गांव डुहका के लिए निर्मित होने वाली संपर्क सड़क पर 37.42 लाख रुपये जबकि गांव लुन्ना की संपर्क सड़क पर 85 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि ढलोग से समेटा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिस पर लगभग 1 करोड़ 68 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग को आगे खड्डी- बैली मार्ग से जोड़ा जाएगा और जल्द ही खड्डी- बैली को पक्का भी किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत बगढ़ार,नागली, मेल, ढलोग, जियूंता, मोरनू, बैली, सुदली, के लिए 60 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। पंचायत मेल के लिए 2 करोड़ की राशि निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना की निविदाएं आरंभ कर दी गई है ।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात क्षेत्र में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का विस्तार ,विद्युत आपूर्ति, पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं के बेहतर कार्यान्वन के साथ शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ऐलण माता मंदिर कमेटी ने शॉल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सुप्रसिद्ध ऐलण माता मंदिर में शीश नवाज कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की मनोकामना की।
इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर,खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, सीडीपीओ धर्म सिंह, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अध्यक्ष मंदिर कमेटी शेर सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत बैली पूजा देवी, उप प्रधान जैस्सी राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित

तोस के गोठ में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत जारी, 26 अगस्त से यात्रा शुरू होने की उम्मीद एएम नाथ। चम्बा :  श्री मणिमहेश यात्रा पर भारी बारिश का असर पड़ा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा जाएगी कोर्ट : शिमला नगर निगम महापौर के कार्यकाल विस्तार पर बढ़ा सियासी विवाद

एएम नाथ । शिमला : शिमला नगर निगम एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बन गया है। राज्य सरकार द्वारा महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पाँच साल करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समोग पंचायत के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी के समक्ष उठाए अहम मुद्दे।

अर्की (योगेश चौहान)। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत समोग के समाजसेवी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन विश्राम गृह, बागा का जुब्बड़ में विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम : एसपी अमित यादव ने दी खेलों को बढ़ावा देने की प्रेरणा

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जून :  हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के सौजन्य से शनिवार को ऊना के स्विंग सिंग एंड स्विम स्लिम तरणताल में पहली एक दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!