1 किलो 525 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 41 हजार की ड्रग मनी, मोबाइल व सोने के गहने बरामद,तीन गिरफ्तार :300 पुलिस कर्मचारियों ने आईजी जलंधर व एसएसपी होशियारपुर के नेतृत्व में चला सर्च आपरेशन

by

माहिलपुर – डीजीपी पंजाब के निर्देश पर होशियारपुर पुलिस के 300 कर्मचारियों के साथ आईजी जलंधर रेंज डॉ एस भूपति, एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की निगरानी में एसपी तफसीस मनप्रीत सिंह ढिल्लों व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की देखरेख में माहिलपुर के नशे के लिए कुख्यात इलाके लंगेरी रोड व बीडीपओ कलोनी वार्ड नं 11, बाघोरा रोड नजदीक तहसील परिसर माहिलपुर की अचानक घेराबंदी कर संदिग्ध स्थानों का तलाशी अभियान चलाया गया। इस तलाशी अभियान में 7 गजटिड अधिकारी, 70 नान ग़जटिड अधिकारी व 274 एपीओज ने हिस्सा लिया। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के तस्करों पर नकेल कसना व लोगों में विश्वास पैदा करना था। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने 1 किलो 525 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 41 हजार की ड्रग मनी, मोबाइल व सोने के गहने बरामद और तीन गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि नशे का धंधा करने के लिए कुख्यात जसवीर कौर उर्फ फ़ौजन के घर पर की गई रेड में पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम हेरोइन व पांच लाख नो हजार रुपये बरामद किए हैं और घर से ऊषा देवी पत्नी तिलक राज, मनजीत कौर पत्नी परमजीत निवासी लंगेरी रोड माहिलपुर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस केस में जसवीर कौर उर्फ फ़ौजन पत्नी किशन सिंह, रेनू, महिंदर, वीनू व रिम्पी पुत्री किशन सिंह व उसकी बहू रविंदर कौर व लड़का विक्रम उर्फ़ रमी को भी नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि जसवीर कौर फ़ौजन ने नशा व ड्रग मनी घर के आंगन में छुपा कर रखा हुआ था। दूसरे मामले में बलवीर कौर उर्फ़ वीरो पत्नी गुरदेव सिंह निवासी लंगेरी रोड माहिलपुर के घर से 25 ग्राम हेरोइन, 32230 रुपये, दो मोबाइल फोन, दो चांदी के कंगन, छह सेट चांदी की पायल व दो सेट चांदी के बरामद हुए। उन्होंने बताया कि जसवीर कौर उर्फ फ़ौजन पत्नी किशन सिंह पहले ही जेल में बंद है और उसके विरुद्ध 15 मुकदमे नशे से संबंधित चल रहे हैं।
फ़ोटो….
माहिलपुर में पुलिस द्वारा चलाये गए तलाशी अभियान की तसवीरें व गिरफ्तार महिलाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी ने 22वें टूर्नामेंट की टीमों की इनामी राशि बढ़ाई

गढ़शंकर, 27 फरवरी: 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के बाद ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक स्थानीय खालसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में हरविंदर सिंह बाठ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किशोर की मौत : ऊना में Reels बनाते नहर में गिरने से

रोहित जसवाल ।  ऊना : ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया।  इस...
article-image
पंजाब

पंजाब में 1.27 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कार्ड रजिस्टर्ड : डॉ. इशांक कुमार

लाभार्थी परिवारों को इलाज के वित्तीय बोझ से मिली राहत, सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर चब्बेवाल और भाम में वितरित किए स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड चब्बेवाल/होशियारपुर, 24 सितंबर: मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!