280 ग्राम नशीला पदार्थ, एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा तथा 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद : 1 गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 16 सितम्बर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति से 280 ग्राम नशीले पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक कंडे व 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ जैपाल ने बताया कि पुलिस को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे तो उन्होंने नहर पुल रावलपिंडी रोड पर पैदल चलकर आ रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम किरनदीप उर्फ भीम पुत्र महिंदर पाल निवासी वार्ड नं 10 रैका महहला गढ़शंकर बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 280 ग्राम नशीले पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक कंडे व 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ जैपाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उक्त नशा कहाँ से खरीद करता था और आगे किसे बिक्री करता था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सदर होशियारपुर व थाना सिटी होशियारपुर में विभिन्न आरोपों में 3 केस दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्मी का प्रकोप-चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा : 22 मई से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता

गर्मी का प्रकोप इस समय चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार रात से लेकर रविवार तक, तापमान में अधिक गर्मी और नमी का मिलाजुला असर देखा गया। शनिवार...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज महाराणा प्रताप चौक में किया गया स्थापित :देश के प्रति सर्मपण की भावना पैदा करता है तिरंगा – जिम्पा

होशियारपुर, 15 अक्टूबर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने रविवार महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) होशियारपुर में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर इसे देश के महान सपूत व वीर योद्धा महाराणा...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब का अगला सीएम कौन होगा केजरीवाल ने खुद बता दिया : पंजाबियों से किए हर एक वादे को बखूबी निभाएंगे – केजरीवाल

अमृतसर । दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पहली बार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ घूमने निकले। वह सीएम भगवंत मान के साथ अमृतसर के...
article-image
पंजाब

मानव सेवा समिति पदराना की मानवता के हित में एक नेक पहल

गढ़शंकर, 22 दिसंबर : सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, पदराना ग्राम की मानव सेवा समिति ने ग्राम के बुजुर्गों और सभी निवासियों के सहयोग से ग्रैंड मैनर पैलेस पदराना से जरूरतमंद...
Translate »
error: Content is protected !!