280 ग्राम नशीला पदार्थ, एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा तथा 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद : 1 गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 16 सितम्बर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति से 280 ग्राम नशीले पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक कंडे व 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ जैपाल ने बताया कि पुलिस को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे तो उन्होंने नहर पुल रावलपिंडी रोड पर पैदल चलकर आ रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम किरनदीप उर्फ भीम पुत्र महिंदर पाल निवासी वार्ड नं 10 रैका महहला गढ़शंकर बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 280 ग्राम नशीले पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक कंडे व 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ जैपाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उक्त नशा कहाँ से खरीद करता था और आगे किसे बिक्री करता था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सदर होशियारपुर व थाना सिटी होशियारपुर में विभिन्न आरोपों में 3 केस दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

119 करोड़ के साथ बिस्त दोआब नहर में पानी ड्रेनज में छोडऩे के लिए गेट बनेगा और लिंक करने के लिए फुट ब्रिज : सिंबली के पास से ड्रेनज में छोड़ा पानी नवांशहर के लंगड़ोयाह होता हुया चिट्टी वेईं पहुंचेगा

गढ़शंकर । चिट्टी वेईं में चलते पानी को स्वच्छ बनाने के लिए गांव सिंबली में बिस्त दोआब नहर से सिंबली ड्रेनज में पानी डालने के लिए 119 करोड़ का प्रौजेकट का नींव पत्थर मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

युवक की जहरीली दवा निगलने से मौत, सरपंच समेत चार पर धमकाने के आरोप

परिजनों ने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से किया इनकार, मोर्चरी के बाहर धरना; पुलिस बोली- बयान मिलने के बाद होगी कार्रवाई संगरूर, 26 सितंबर। विधानसभा हलका सुनाम के गांव कनोई में 23 वर्षीय युवक...
पंजाब

पंजाब में अकाली दल गठबंधन टूटा : बसपा अब अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी

चंडीगढ़, 13 फरवरी  :  पंजाब में शिरोमणि अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलों के चलते मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने अकाली दल के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में सरिता शर्मा द्वारा सीवरेज लाइन का किया उद्घाटन, 22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल

22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल माहिलपुर I   पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने आज गढ़शंकर के अंतर्गत आते  माहिलपुर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में...
Translate »
error: Content is protected !!