पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंभू बार्डर पर फायरिंग के विरोध में राजा वडि़ंग की अगुआई में हरियाणा भाजपा कार्यालय घेरा

by

चंडीगढ़ : शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की फायरिंग से घायल हुए पंजाब के किसानों का समर्थन करते हुए पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा भाजपा कार्यालय का घेराव किया।   पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने इसके लिए हरियाणा पुलिस व हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग की अगुआई में आज कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा बीजेपी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया है। इसमें कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस का तर्क था कि इलाके में धारा -144 लगी हुई है। ऐसे में प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। इससे पहले पंजाब कांग्रेस के सारे नेता सेक्टर-15 स्थित पार्टी कार्यालय में जुटे थे। पहले उनकी पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित से मुलाकात की योजना थी।  एन मौके पर उनकी तरफ से अपने प्रोग्राम में बदलाव किया गया। इसके बाद सारे नेता सेक्टर-3 स्थित हरियाणा भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कुछ धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग समेत कई नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेंशन अदालतों का आयोजन : पेंशन धारकों के लिए जारी किए ये नए आदेश

चंडीगढ़ : राज्य में पेंशन धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए पेंशन संबंधी लंबित समस्याओं के...
article-image
पंजाब

जी.एस.टी. प्राप्ति में 305 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: पंजाब की मजबूत वित्तीय कार्यक्षमता को दोहराते हुए, राज्य के वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि राज्य ने मई 2026 के दौरान वस्तु एवं...
article-image
पंजाब

मिशन चढ़दी कला : पंजाब IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 लाख रुपये का योगदान किया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य के IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आज बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री के मिशन चढ़दी कला में 5 लाख रुपये का योगदान देने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के...
Translate »
error: Content is protected !!