1 मई के उपरांत शादी में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 20 व्यक्ति, सामूहिक भोज पर भी प्रतिबंधः डीसी

by
शादी के लिए पूर्व में ली गई अनुमति पर भी लागू होंगे नए आदेश, 20 तक सीमित करनी होगी अतिथियों की संख्या
ऊना (28 अप्रैल)- कोरोना के बढ़ते मामलों पर जिला प्रशासन ऊना ने शादी समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या 50 से घटा कर 20 कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 1 मई, 2021 के उपरांत शादी में वर-वधु को मिलाकर दोनों पक्षों से कुल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। यह शादी में भाग लेने वालों की कुल संख्या रहेगी, ऐसे में स्थान व समय बदल कर अतिथियों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकेगी। निकटतम संबंधियों के अलावा अन्य व्यक्ति शादी में सम्मिलित नहीं होंगे।
राघव शर्मा ने कहा कि 1 मई के उपरांत ज़िला ऊना में शादी के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा तथा सामूहिक भोज भी आयोजित नहीं होंगे। शादी में डीजे की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक मई के उपरांत हो रही सभी शादियों पर नए आदेश लागू होंगे, चाहे उनके लिए पूर्व में ही अनुमति क्यों न ली गई हो। सभी अनुमतियां 20 व्यक्तियों तक सीमित मानी जाएंगी और सामूहिक भोज की अनुमति रद्द समझी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से अत्याधिक संक्रमित राज्यों जैसे पंजाब, दिल्ली-एनसीआर इत्यादि से ज़िला ऊना में शादी में सम्मिलित होने के लिए आ रहे सभी वर-वधु और उनके सगे-संबंधी अनिवार्य रूप से अपनी कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाएंगे, जिनकी जांच अंतर-राज्यीय नाकों पर की जाएगी। इसके अतिरिक्त इन अत्याधिक संक्रमित राज्यों में हो रहे शादी समारोह में जाने वाले सभी व्यक्तियों को जिला ऊना में लौटकर घर पर क्वांरटीन में रहना होगा तथा अपना कोविड-19 टेस्ट करवाना होगा।
डीसी ने कहा कि सभी विवाह पंजीकरण एसडीएम द्वारा शादी में कोविड-19 के उपरोक्त नियमों की अनुपालना संबंधी दिए गए सर्टिफिकेट के आधार पर ही होंगे। आवेदक अपनी शादी की वीडियोग्राफी संबंधित एसडीएम को साक्ष्य के रूप में दिखाने के लिए रखें। उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि शादी के कार्यक्रम घर पर ही सादगीपूर्वक करें तथा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी आयोजक द्वारा इन नियमों के उल्लंघन में भीड़ एकत्रित की जाती है तो उन पर केस दर्ज किया जाएगा और भीड़ को मौके से हटाया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेकेदार ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

गगरेट : औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एक उद्योग में लेबर प्रोवाइडर ठेकेदार के रुप में कार्यरत 35 वर्षीय व्यक्ति ने वीरवार को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव गगरेट-भरवाई मार्ग पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तूफानी चुनाव प्रचार, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना : कांग्रेस सरकार अपने घोर वित्तीय कुप्रबंधन के कारण आज राज्य को गंभीर वित्तीय आपातकाल के दौर में ले आई

पूरे हिमाचल प्रदेश में भीषण आपदा के बाद से ही लगातार तमाम विकास कार्यों पर लगा हुआ है पूरी तरह से पूर्ण विराम एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3,383 करोड़ की संपत्ति वाला विधायक बना भिखारी : घाटकोपर की सड़कों पर मांगी मदद

जैन धर्मगुरु नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर बदला हुलिया; लोगों से मदद मांगकर समझने की कोशिश की कि जरूरतमंदों के प्रति समाज का व्यवहार कैसा है मुंबई। मुंबई के घाटकोपर पूर्व से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू : किसान व ग्रामीण उत्थान पर है इस बार बजट का फोकस- राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वृषभ पूजन के साथ किया मेले का शुभारंभ सुंदरनगर,22 मार्च।   मेले और पर्व पुरातन संस्कृति के संवाहक है, जिसमें हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती है। यह उद्गार सुंदरनगर...
Translate »
error: Content is protected !!