1 साल तक करता रहा दुष्कर्म : युवक ने टीचर से किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर

by

गरा :  ताजगंज थाना क्षेत्र में महिला टीचर के साथ रास्ते में आते-जाते एक युवक ने छेड़छाड़ की. विरोध पर मारपीट कर तमंचे के बल पर रेप किया. साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया. वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक बलात्कार किया. अब परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा है.

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है. स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में एक युवक छेड़छाड़ करने लगा. विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता था. एक दिन जबरदस्ती तमंचे के बल पर डरा धमकाकर अपने साथ ले गया. दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वीडियो बना लिया. वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म किया. अब शादी के लिए दबाव बना रहा है. विरोध पर उसके दोस्तों ने घर पर आकर परिजन को धमकाया. कहा कि अगर किसी और के साथ शादी की तो परिवार के सब लोगों को मार देंगे.

डर की वजह से पीड़िता के परिजन घर छोड़ने को मजबूर हैं. पीड़िता के पिता का आरोप है कि कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई. इस वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद है. पीड़िता ने अब थाने में थाना ताजगंज में तहरीर दी है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 15 किलो नशे की खेप के साथ कुल्लू के दो युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। चंडीगढ़ : हरियाणा रेलवे पुलिस ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत खींच लाई 1100 किमी दूर – 28 साल के टूरिस्ट को : जान से ज्यादा सेल्फी प्यारी…

रोहित जसवाल।  केलांग : हिमाचल प्रदेश में घुमने आ रहे टूरिस्ट अपनी गलती की वजह से जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला लाहौल स्पीति का है । जहां पर कोकसर के पास एक युवा...
article-image
पंजाब

बाबा साहेब अंबेडकर के 133वें जन्म दिवस को समर्पित गढ़शंकर में समागम 21 को 

गढ़शंकर, 11 अप्रैल: बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 133वां जन्म दिवस क्रांतिकारी तथा मिशनरी विचारों से 21अप्रैल दिन रविवार को बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में मनाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!