चंडीगढ़ में 15 किलो नशे की खेप के साथ कुल्लू के दो युवक गिरफ्तार

by

एएम नाथ। चंडीगढ़ : हरियाणा रेलवे पुलिस ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए आंकी गई है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने जीआरपी चंडीगढ़ की टीम की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। रेलवे मार्गों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में युवाओं को नशे से बचाने एवं समाज को सुरक्षित रखने हेतु व्यापक स्तर पर निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।
एसपी जीआरपी नितिका गहलोत ने बताया कि रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ पर विशेष चैकिंग अभियान के दौरान थाना प्रबंधक निरीक्षक उर्मिला देवी के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोका। आरोपियों की पहचान राहुल (24) पुत्र तारा चंद निवासी गांव चौगां कुल्लू, थाना भुंतर, रमजान (24) पुत्र मोहम्मद अली, निवासी राहदर भुंतर कुल्लू के रूप में हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests two more

Hoshiarpur/August 4/Daljeet Ajnoha : The Punjab Vigilance Bureau has arrested accused Aruna Chhabra, former principal of K.D. College of Nursing Mahilpur, Hoshiarpur district from his residence at village Khudda Jassu, Chandigarh and accused Dr....
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब टीचरों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी की जा रही है। बीते वर्ष राज्य में स्वैच्छिक रूप से ड्रेस कोड लागू किया गया था, लेकिन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली में मुकेश अग्निहोत्री के जोरदार स्वागत : उप मुख्यमंत्री बनने के बाद मुकेश अग्निहोत्री के आने गृह जिले व आपने हल्के में पहुँचने पर हुई फ़ूलों की वर्षा

ऊना : हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आज अपने गृह जिला ऊना पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन पर जमकर फूल बरसाएं और जगह उन्हें लोगो ने फूलमालाएं...
article-image
पंजाब

ASI पर किया हमला – पगड़ी भी उतार दी : एएसआई ने जब उसे स्पीकर बंद करने और उतारने को कहा, तो सब्जी विक्रेता राजकुमार गया भड़क

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के लद्देवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर सब्जी बेच रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह घटना तब घटी जब एएसआई ने ई-रिक्शा पर लगाए गए...
Translate »
error: Content is protected !!