बच्चों को अधिकार व कानून का पढ़ाया पाठ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

by

विद्यार्थियों को दी यातायात नियम की महत्वपूर्ण जानकारी

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में आज संकल्प-हब के अंतर्गत भटियात उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल प्रवीण कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में संकल्प-हब के जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने महिला एवं बाल विकास की केंद्र एवं राज्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, शक्ति सदन, सहित वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड एब्यूज, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विवाह, डोमेस्टिक वायलेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत के अभियान के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 व वुमन हेल्पलाइन नंबर 181 जैसे हेल्पलाइन्स नंबर्स उनकी सुरक्षा के लिए सांझा किए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस थाना चुवाड़ी से रणजीत सिंह ने बच्चों को यातायात नियम की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने चिट्टा व अन्य नशे से संबंधित जानकारी से भी बच्चों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा की कोई भी नाबालिग बिना लाइसेंस के वाहन न चलाए। इसके साथ ही बच्चे नशे से दूर रहें।
महिला एवं बाल विकास से पर्यवेक्षक सुभा देवी ने भी बच्चों को पोक्सो एक्ट की जानकारी दी।
मनोहर नाथ ने महिला सशक्तिकरण के लिए बुनियादी आजीविका तथा पोषण व अनीमिया से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने मासिक धर्म तथा उससे जुड़ी समस्याओं बारे भी चर्चा की। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के बारे में विशेष जानकारी दी।
प्रधानाचर्य प्रवीण कुमार सिंह ने बच्चों को नशीले पदार्थों से दूर और उनके नुकसान के बारे में विशेष रूप से अवगत कराया।
उन्होंने विभाग का ध्न्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी एस तरह कि जानकारी उपलब्ध करवाई जाए, ताकि बच्चों का सही से मार्गदर्शन हो सके।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, स्थानीय सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 पुलिसकर्मी सस्पेंड – पंजाब में पुलिस की गुंडागर्दी पर एक्शन… सेना के कर्नल को पीटने वाले, जांच शुरू

पटियाला : पटियाला में भारतीय सेना के कर्नल की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में पटियाला एसएसपी ने 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 77 पंचायतों के 469 वार्डों में होगा मतदानः डीसी अंतिम चरण में 1.09 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

ऊना (20 जनवरी)- पंचायत चुनाव के अंति चरण में 77 ग्राम पंचायतों के 469 वार्डों में मतदान होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना में करेंगे कोविड-19 पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

ऊना – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रविवार को ऊना में कोविड-19 की स्थिति तथा सूखे से निपटने की तैयारियों पर बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने रखी 6 शर्तें : जंग के बीच अब अमेरिका-ईरान तैयार हुए बातचीत के लिए ! पर्दे के पीछे चल रहा खेल

नई दिल्ली  : पश्चिम एशिया में पिछले 23 दिनों से जारी जंग के बीच अब एक बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां एक तरफ सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की धमकी...
Translate »
error: Content is protected !!