1 से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगी मोहीं-दरकोटी सड़क : 10 अक्तूबर तक बंद रहेगी बराड़बल्ह सड़क

by

हमीरपुर 29 सितंबर। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते मोहीं-टौणीदेवी-दरकोटी सड़क पर यातायात एक से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगा।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
10 अक्तूबर तक बंद रहेगी बराड़बल्ह सड़क : सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते हमीरपुर-बराड़बल्ह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 10 अक्तूबर तक बंद की जा रही है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अणु या बड़ू होकर बराड़बल्ह की ओर आवाजाही कर सकते हैं। जिला दंडाधिकारी ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 26 नवंबर से 05 दिसंबर तक होगा आयोजित : शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताहीः विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विस भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशालाः 10 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीचर सस्पेंड : जेबीटी ने 8 साल के छात्र को पीटा, बच्चे के कान का करवाना पड़ा ऑपरेशन

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू के बाद अब चंबा में छात्र से मारपीट के आरोप में जेबीटी टीचर को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है. सोशल मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक पठानिया ने हारचकियाँ के धार छांव में लिया नुक्सान का जायजा : अधिकारियों को दिए निर्देश, प्रभावितों को दें उचित मुआवजा

शाहपुर, 05 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हारचक्कियां के धार छांव में नुक्सान का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों से भी मिले तथा अधिकारियों को निर्देश देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक अस्पताल में 1.33 करोड़ के अनुमानित आय-व्यय को दी मंजूरी

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता हमीरपुर 22 अगस्त। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक वीरवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!