+1 एवं +2 कक्षाओं की प्रवेश तिथि बढ़ाने पर शिक्षा विभाग का आभार : डॉ. मामराज पुंडीर

by

एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल प्रदेश में +1 एवं +2 कक्षाओं की प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने पर प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया है।
डॉ. पुंडीर ने बताया कि उन्होंने दिनांक 5 मई को शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक छात्र-छात्राएं परिणामों में विलंब, आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति तथा ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में आवागमन संबंधी कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश लेने में असमर्थ थे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के हित में लिया गया यह निर्णय सराहनीय एवं संवेदनशील कदम है, जिससे हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी तथा वे बिना किसी मानसिक दबाव के अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
डॉ. पुंडीर ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा विभाग 25 मई तक दाखिले की तिथि को बढ़ाने का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय शिक्षा के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से जुड़े विषयों पर इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिए जाते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

एएम नाथ।  सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर ज़िले के कोटला-बड़ोग में बनने वाले आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों...
हिमाचल प्रदेश

कोविड़ संक्रमण के चलते सेना भर्ती स्थगित

ऊना 3 फरवरी: जिला ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर के लिए 5 से 20 फरवरी तक होने वाली सेना भर्ती कोरोना संक्रमण को मध्यनज़र रखते हुए स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी निदेशक सेना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण करें उपायुक्त : मुख्यमंत्री

80 प्रतिशत तक पूर्ण हुए विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को ‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.22 करोड़ की लागत से होगा तटीकरण, 158 हैक्टेयर भूमि कटाव रुकेगा : सर नाले के तटीकरण से करीब चार दशक पुरानी मांग हुई पूरी- मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 14 जून- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के पंजावर में सर नाले के तटीकरण के शिलान्यास मौके पर कहा कि तटीकरण के चलते पंजावर क्षेत्र की करीब 4 दशक पुरानी मांग पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!