1 दिन SSP के साथ : वर्दी से प्रेरणाः टॉपर्स ने देखा पुलिस सेवा का असली चेहरा -बारहवीं के होनहार छात्रों ने एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ बिताया प्रेरणादायक दिन – अनुशासन, समर्पण और सेवा का सीखा पाठ

by

 होशियारपुर, 27 मई: कड़ी मेहनत और लगन से बारहवीं कक्षा में ज़िला व प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों ने आज पंजाब सरकार की विलक्षण पहल एक दिन एस.एस.पी के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ पूरा दिन बिताया यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुलिस सेवा की कार्यशैलीअनुशासन और समाज के प्रति उत्तरदायित्व से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

                     एस.एस.पी कार्यालय में  दिन की शुरुआत चाय और संवाद सत्र से हुई। एस.एस.पी. मलिक ने छात्रों का स्वागत करते हुए न केवल पुलिस सेवा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालाबल्कि अपने व्यक्तिगत जीवनछात्रकाल और आई.पी.एस. बनने की यात्रा भी साझा की। इस खुले और सहज संवाद ने छात्रों को पुलिस अधिकारी के मानवीय पक्ष से भी परिचित कराया।

इसके पश्चात छात्रों को पुलिस विभाग के विभिन्न केंद्रों जैसे कि कंट्रोल रूमसाइबर सिक्योरिटी सेल, वुमैन सैल, स्टोरेज रुम, सांझ केंद्र, कस्टडी सैल का दौरा कराया गया। उन्होंने देखा कि किस तरह पुलिस बल चौबीसों घंटे शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। छात्रों ने केस हैंडलिंग और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के उपयोग को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इसके बाद विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन करवाया गया।  छात्रों को जनसुनवाई सत्र में भी भाग लेने का अवसर मिलाजहां वे आम नागरिकों की समस्याओं को सुनते और उनके समाधान की प्रक्रिया को समझते रहे। यह अनुभव उन्हें यह समझाने के लिए पर्याप्त था कि पुलिस की भूमिका सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं हैबल्कि यह एक संवेदनशील और उत्तरदायी सेवा है।

एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनतनैतिकता और समाज सेवा को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। बारहवीं में जिले में पहला व दूसरा स्थान हासिल करने वाले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा के छात्र अनुज कुमार, अमर गुप्ता व नौवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा पुनिका ने इस अनुभव को आंखें खोलने वाला और जीवन बदल देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह अनुभव न केवल शैक्षिक सफलता का प्रमाण हैबल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

पुलिस ने 30 जून को पेश होने के लिए नोटिस : श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा परिसर में योगा करने वाली अर्चना मकवाना को पुलिस ने नोटिस भेजा :

अमृतसर। योग दिवस पर श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा परिसर में योगा करने वाली फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना  को थाना कोतवाली की पुलिस ने नोटिस भेजकर 30 जून को पेश होने के लिए कहा...
article-image
पंजाब

मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास का अफ्रीका में ट्रैकिंग के लिए चुनाव

गढ़शंकर, 5 अगस्त: गढ़शकर गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास पुत्री नरायण दास का अफ्रीका में ट्रैकिंग के लिए चुनाव हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रियंका दास ने शहीद...
article-image
पंजाब

रामपुर बिल्ड़ों के रहने वाले प्रिंस की सड़क हादसे में मौत

गढ़शंकर : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर बिल्ड़ों के रहने वाले प्रिंस के रूप में हुई है। हादसा सोमवार सुबह होशियारपुर-गढ़शंकर पर हुआ। जानकारी...
article-image
पंजाब

ਪੁਲਿਸ ਨੇ 10 ਲੱਖ 35 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 4 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਪਟਿਆਲਾ: ਪਟਿਆਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਾਤੜਾਂ ਖੇਤਰ ‘ਚ 8 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਈ ਫਾਈਨਾਂਸ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਏਜੰਟ ਤੋ 10 ਲੱਖ 35 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਖੋਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਕੁੱਝ ਘੰਟਿਆਂ ‘ਚ ਹੱਲ ਕਰਕੇ ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ...
Translate »
error: Content is protected !!