1 दिन SSP के साथ : वर्दी से प्रेरणाः टॉपर्स ने देखा पुलिस सेवा का असली चेहरा -बारहवीं के होनहार छात्रों ने एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ बिताया प्रेरणादायक दिन – अनुशासन, समर्पण और सेवा का सीखा पाठ

by

 होशियारपुर, 27 मई: कड़ी मेहनत और लगन से बारहवीं कक्षा में ज़िला व प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों ने आज पंजाब सरकार की विलक्षण पहल “एक दिन एस.एस.पी के साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ पूरा दिन बिताया यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुलिस सेवा की कार्यशैली, अनुशासन और समाज के प्रति उत्तरदायित्व से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

                     एस.एस.पी कार्यालय में  दिन की शुरुआत चाय और संवाद सत्र से हुई। एस.एस.पी. मलिक ने छात्रों का स्वागत करते हुए न केवल पुलिस सेवा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, बल्कि अपने व्यक्तिगत जीवन, छात्रकाल और आई.पी.एस. बनने की यात्रा भी साझा की। इस खुले और सहज संवाद ने छात्रों को पुलिस अधिकारी के मानवीय पक्ष से भी परिचित कराया।

इसके पश्चात छात्रों को पुलिस विभाग के विभिन्न केंद्रों जैसे कि कंट्रोल रूम, साइबर सिक्योरिटी सेल, वुमैन सैल, स्टोरेज रुम, सांझ केंद्र, कस्टडी सैल का दौरा कराया गया। उन्होंने देखा कि किस तरह पुलिस बल चौबीसों घंटे शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। छात्रों ने केस हैंडलिंग और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के उपयोग को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इसके बाद विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन करवाया गया।  छात्रों को जनसुनवाई सत्र में भी भाग लेने का अवसर मिला, जहां वे आम नागरिकों की समस्याओं को सुनते और उनके समाधान की प्रक्रिया को समझते रहे। यह अनुभव उन्हें यह समझाने के लिए पर्याप्त था कि पुलिस की भूमिका सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संवेदनशील और उत्तरदायी सेवा है।

एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, नैतिकता और समाज सेवा को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। बारहवीं में जिले में पहला व दूसरा स्थान हासिल करने वाले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा के छात्र अनुज कुमार, अमर गुप्ता व नौवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा पुनिका ने इस अनुभव को आंखें खोलने वाला और जीवन बदल देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह अनुभव न केवल शैक्षिक सफलता का प्रमाण है, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करड़ा गोत्र के जठेरों का वार्षिक जोड़ मेला 14 सितंबर को :मुकद्दर करड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर ज़िले के गाँव बिंजों में करड़ा गोत्र के जठेरों का वार्षिक जोड़ मेला 14 सितंबर को पूरे करड़ा परिवार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही प्रेम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से लगेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट – प्राकृतिक खेती की गेहूं 60 और मक्की 40 रुपये प्रति किलो की एमएसपी पर खरीदेगी सरकार : मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

रोहित जसवाल। ऊना, 15 अप्रैल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव ड्यूटी दौरान शिक्षक हिंसा के हुए शिकार – गैर शैक्षणिक कर्तव्यों से छूट तो दूर, चुनाव के दौरान शिक्षकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं: डीटीएफ

गढ़शंकर, 18 अक्तूबर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने 15 अक्तूबर को राज्य भर में हुए पंचायत चुनावों में कई जगहों पर हुई गुंडागर्दी का नोटिस लिया है और इसका आरोप पंजाब सरकार पर लगाते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के फैसले – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के लिए आयु में छः माह की छूट

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय लिया। इस योजना का उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!