1 देसी पिस्तौल, 15 जिंदा रौंद, 265 ग्राम हेरोइन, 15 नशे के टीके, 28 किलो चूरा पोस्त व 8 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 21 फरवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, 15 जिंदा रौंद, 265 ग्राम हेरोइन, 15 नशे के टीके, 28 किलो चूरा पोस्त व 8 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित तीन तस्करों  को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के निर्देश, सरबजीत सिंह बाहिया एसपी इनवैस्टीगेशन व डीएसपी सतीश कुमार की अगुवाई में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त व नाकेबंदी दौरान नहर पुल बंगा रोड गढ़शंकर आल्टो कार नंबर पीबी-02-एजे-6494 को रोककर चालक अवनीत सिंह उर्फ अब्बू पुत्र गुरपाल सिंह तथा सवार आकाशदीप भट्टी उर्फ आशू पुत्र राज कुमार दोनों निवासी खटकड़ कलां थाना बंगा सदर को गिरफ्तार किया। उक्त दोनों आरोपियों  की तलाशी लेने पर उनके पास से
एक देसी पिस्तौल, 15 जिंदा रौंद, 265 ग्राम हेरोइन, 15 नशे के टीके व 8 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21/22-61-85 तथा असला एक्ट 25-54/59 के तहत मामला दर्ज किया है।
           इसी प्रकार एएसआई रछपाल सिंह की पुलिस पार्टी ने गश्त व चेकिंग दौरान बीरमपुर रोड गढ़शंकर पर एक मोटरसाइकिल पर आ रहे मोने व्यक्ति को रोककर मोटरसाइकिल के पीछे रखे एक थैले की तलाशी ली तो उसमें से 28 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। कथित दोषी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी हाजीपुर थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है। दोषी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रताप सिंह बाजवा सोमवार को होंगे पेश : पुलिस ने बाजवा को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया

 नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा 50 बमों वाले बयान के मामले में मोहाली स्थित स्टेट साइबर सेल में दर्ज केस के सिलसिले में सोमवार को जांच टीम के सामने पेश होंगे। उन्होंने इस बारे...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार लोगों के साथ किया हर एक वायदा करेगी पूरा – संगत सिंह गिलज़ियां

मंत्री बनने के बाद पहली बार होशियारपुर पहुंचे संगत सिंह गिलज़ियां होशियारपुर, 28 सितम्बरः कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलज़ियां ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों...
article-image
पंजाब

अकाल तख्त साहिब आकर माफी मांगें ढडरियांवाला’

संगरूर :  श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने भाई रणजीत सिंह ढडरियांवाले को विशेष सलाह देते हुए कहा है कि वह अकाल तख्त साहिब जाकर माफी मांगें। अपने बयान में...
article-image
पंजाब

सिख बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देना मुख्य लक्ष्य है, न कि गुरु घरों को सोने से ढकना – मंडेबर

गढ़शंकर : आज गांव इब्राहिम पुर (बगवाईं) के समाजसेवी व सिख नेता हरवेल सिंह सैनी के आवास पर वैशाखी के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!