1 से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगी मोहीं-दरकोटी सड़क : 10 अक्तूबर तक बंद रहेगी बराड़बल्ह सड़क

by

हमीरपुर 29 सितंबर। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते मोहीं-टौणीदेवी-दरकोटी सड़क पर यातायात एक से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगा।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
10 अक्तूबर तक बंद रहेगी बराड़बल्ह सड़क : सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते हमीरपुर-बराड़बल्ह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 10 अक्तूबर तक बंद की जा रही है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अणु या बड़ू होकर बराड़बल्ह की ओर आवाजाही कर सकते हैं। जिला दंडाधिकारी ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

26 साल तक के छात्र चुनाव लड़ सकते : पंजाब यूनिवर्सिटी व इससे संबंधित कालेजों में स्टूडेंट संगठनों के चुनाव 18 अक्तूबर को

चंडीगढ़, 11 अक्तूबर : पंजाब यूनिवर्सिटी तथा इस वर्ष संबंधित कालेजों में विद्यार्थी संगठनों के चुनाव 18 अक्तूबर को होंगे। सोमवार को विद्यार्थी संगठन चुनावों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन से अंतिम मंजूरी मिल गई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा 6.71 लाख वृद्धों को राज्य सरकार दे रही पेंशन : मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रिज मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्च हो रहे 190 करोड़ : किशोरी लाल

बैजनाथ, 10 जुलाई :- बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सुधार, सिंचाई और मल निकासी योजनाओं पर 190 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभागों के अधिकारियों को ज़िला परिषद की बैठक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनानी चाहिए : रमेश ठाकुर

 सोलन : ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने ज़िला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियां एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित...
Translate »
error: Content is protected !!