1 से 3 फरवरी तक होशियारपुर में करवाई जाएगी 31वीं स्टेट चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस : पंजाब के अलग-अलग जिलों से 400 से अधिक विद्यार्थी व अध्यापक लेंगे भाग

by
 ए.डी.सी व पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी के *संयुक्त डायरेक्टर* ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी
होशियारपुर, 31 जनवरी:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा व पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी (पी.एस.सी.एस.टी) के *संयुक्त डायरेक्टर* डा. के.एस. बाठ ने बताया कि पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी की ओर से 31वीं स्टेट चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 1 से 3 फरवरी तक होशियारपुर के रयात-बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट में आयोजित की जा रही है। इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में 10 से 17 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थी छोटे रिसर्च प्रोजैक्ट बनाकर प्रस्तुत करेंगे। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ जिला विकास फैलो जोया सिद्दिकी, प्रोजैक्ट साइंटिस्ट डा. मंदाकिनी ठाकुर व जिला कोआर्डिनेटर अशोक कालिया भी मौजूद थे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा व पी.एस.सी.एस.टी के *संयुक्त डायरेक्टर* डा. के.एस. बाठ ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पंजाब स्टेट कौंसिल एंड टेक्नालॉजी के सहयोग से राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में 400 से अधिक विद्यार्थी तथा अध्यापक पूरे प्रदेश से भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी से 3 फरवरी तक होने वाले इस साइंस कांग्रेस में बच्चे विज्ञान के प्रति अपनी सोच को विकसित करेंगे तथा नए-नए आइडिया लेकर सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार में शिक्षा क्रांति लाने के लिए वचनबद्ध है ताकि बच्चे साइंस तथा टेक्नालाजी के बारे में छोटी उम्र से ही ज्ञान हासिल कर सकें।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर व पी.एस.सी.एस.टी के *संयुक्त डायरेक्टर* ने बताया कि ‘अंडरस्टैडिंग इकोसिस्टम फॉर हैल्थ एंड वेल बीइंग’ थीम पर इस वर्ष प्रदेश के सभी 23 जिले के प्रतिभागियों की ओर से 1200 से अधिक प्रोजैक्ट तैयार किए गए थे, जिनमें से 138 प्रोजैक्ट राज्य स्तर पर प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश से 16 प्रोजैक्टों का चयन कर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इवेंट में भाग लेने के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब ने हमेशा ही इस इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया है तथा बहुत से बच्चों ने प्रदेश के लिए सुनहरी पल प्रस्तुत किए हैं तथा उन्होंने शीर्ष स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम राज्य स्तर पर रौशन किया है। डा. के.एस. बाठ ने इस मौके पर एस.सी.ई.आर.टी के स्कूलों तथा विशेष तौर पर जिला प्रशासन द्वारा यह इवेंट आयोजित करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज के विद्यार्थियों द्वारा एफसीआई गोदाम एवं मधुमक्खी पालन संबंधी खेतों का दौरा

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के लाइफ साइंस विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में अपनी तकनीकी शिक्षा में वृद्धि के लिए एफसीआई गोदाम तथा मधुमक्खी पालन...
article-image
पंजाब

पंजाब में पसारे अपराध ने पैर, आप सरकार के राज में प्रदेशवासी असुरक्षित : खन्ना – खुला दरबार लगाकर खन्ना ने सुनी लोगों की समस्याएं केंद्र सरकार की मदद से निवारण करवाने का दिया आश्वासन

होशियारपुर 31 अगस्त  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में अपराध दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा है जिसके चलते आएदिन हत्याएं हो रही हैं। खन्ना ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर सिंह बादल तनखइया घोषित : हुकुमनामा को लेकर विवाद में फैसला

पटना : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब के बीच हुकुमनामा को लेकर विवाद जारी है। इस मामले को लेकर शनिवार को पंच प्यारों ने जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारा : प्रेमिका से एक माह पहले कोर्ट में किया था विवाह, नाराज परिजनों ने दिया घटना को अंजाम

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के समीप सदर थाना पहाड़ी बास गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता और भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना...
Translate »
error: Content is protected !!