1 से 31 दिसंबर तक जिले की समूह ग्राम पंचायतों में होंगी खरीफ माह की आम सभाएं: संदीप हंस

by

डिप्टी कमिश्नर ने ग्राम पंचायतों में होने वाली आम सभाओं संबंधी जिले के समूह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
होशियारपुर, 25 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि पंजाब, ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग की ओर से जारी हिदायतों के मुताबिक जिले की समूह ग्राम पंचायतों में खरीफ महीने में आम सभा/ग्राम सभा करवाई जानी है। उन्होंने बताया कि यह आम सभाएं जिले में हर ग्राम पंचायत में 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होनी है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की ग्राम पंचायतों के आम सभा का शेड्यूल संबंधित ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारियों की ओर से बना कर गुगल शीट पर अपलोड किया जा चुका है। इस लिए हर विभाग के अधिकारी/कर्मचारी जिनकी ड्यूटी आम सभआ में शेड्यूल मुताबिक लगाई गई है, वे नियत तिथि व स्थान पर समय-समय पर उपस्थित हो।
डिप्टी कमिश्नर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को आम सभा का नोटिस गांव के सांझे स्थानों जैसे कि सूचना बोर्ड, चौपाल, स्कूल, धार्मिक स्थानों, बस स्टैंड, डिस्पैंसरी, पार्क, खेल मैदान आदि पर चस्पा करवाना व उसकी वीडियो बनाने की हिदायत की। उन्होंने बताया कि जिले में इन आम सभाओं की कम से कम दो उदाहरणीय सभाओं की डाक्यूमैंट्री भी तैयार की जानी है। उन्होंने बताया कि सभा करवाने के लिए जिला विकास व पंचायत अधिकारी, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, ग्रामीण विकास विभाग के एक्सटेंशन अधिकारी, कार्यकारी इंजीनियर, पंचायती राज, एस.डी.ओ, मुख्य सेविका, एस.ई.पी.ओ बतौर निगरान अधिकारी लगाए गए हैं।
संदीप हंस ने समूह अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि इन आम सभाओं में पारदर्शी ढंग से काम को संपन्न किया जाए व किसी किस्म की लापरवाही न अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि खरीफ की (दिसंबर महीने में) ग्राम सभा में ग्राम पंचायत अपने अगले वित्तिय वर्ष के लिए आय व खर्च संबंधी बजट अनुमान व अगले वित्तिय वर्ष के लिए विकास कार्यक्रमों के लिए वार्षिक योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताती है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की आम बैठक बुलाना, गांव वासियों के लिए एक ऐसा मौका है, जिसमें गांव के सर्वपक्षीय विकास के लिए गांव के लोगों के सहयोग के साथ निर्णय लिए जाते हैं और समय-समय पर गांव की जरुरतों की प्रतिपूर्ति होती है।
बैठक डी.डी.पी.ओ. नीरज कुमार, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रजिंदर सिंह, जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर, जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, एक्सियन वाटर सप्लाई सिमरनजीत सिंह खांबा, भूषण शर्मा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लडक़ी पर मामला दर्ज : लडक़े के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप में

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर : थाना गुरुहरसहाय के अधीन पड़ते एक गांव वासी लडक़े ने एक लडक़ी पर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप लगो हैं। पुलिस ने आरोपी लडक़ी पर मामला दर्ज...
article-image
दिल्ली , पंजाब

केवल AAP शासित दो राज्यों में बिजली बिल जीरो : चब्बेवाल रैली में अरविंद केजरीवाल ने किए कई वादे

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उपचुनाव चब्बेवाल में अपनी पार्टी के...
article-image
पंजाब

100 करोड़ की हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर ।  बॉर्डर रेंज ने सीमा सुरक्षा बल  और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बॉर्डर एरिया में हेरोइन बरामद की है। इस दौरान अमृतसर में 20 किलो...
article-image
पंजाब

नगर सुधार ट्रस्ट की संपत्तियों पर अवैध कब्ज़े बर्दाश्त नहीं होंगे: चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला

  ट्रस्ट की संपत्तियों से गैरकानूनी निर्माण हटाने का अभियान तेज़ होशियारपुर, 8 सितंबर : नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने स्पष्ट किया है कि ट्रस्ट की संपत्तियों पर किसी...
Translate »
error: Content is protected !!