1.08 करोड़ रुपये नकद और सोना बरामद – CBI का एक्शन, 11 ठिकानों पर मारी रेड,

by
 सीबीआई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने का फैसला कर लिया है। सीबीआई ने आज एक साथ 11 ठिकानों पर रेड मारकर अपराधियों के भीतर डर का बीज बो दिया है। सीबीआई ने दिल्ली के 9 ठिकानों पर, जबकि हरियाणा के हिसार में 2 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान जांच एजेंसी ने 1.08 करोड़ रुपये नकद और सोना बरामद किया है।
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने साइबर अपराधियों के पास से 1000 अमेरिकी डॉलर विदेशी मुद्रा, 252 ग्राम सोना के अलावा कई डिजिटल सबूत भी बरामद किए हैं। डिजिटल सबूतों में 6 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन और 1 आईपैड शामिल हैं। सीबीआई ने यह एक्शन पहले से दर्ज मामले में लिया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120B (षड्यंत्र), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66D और 420 (धोखाधड़ी) के तहत दर्ज किया गया था।
मामले की गहनता से जांच में जुटी सीबीआई
जांच ऑफिसर ने जब मामले की गहनता से जांच की तो सामने आया कि आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे और लोग भी उसके चंगुल में फंसते जा रहे थे। आरोपी खुद को लोगों के सामने तकनीकी सहायक के तौर पर पेश करता था और उनकी मेहनत की कमाई को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर रहा था। इस सफलता के बाद सीबीआई इस मामले की लिंक ढूंढने की कोशिश कर रही है कि इससे और कौन-कौन अपराधी जुड़ा हुआ है और उस तक कैसे पहुंचा जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sirens to Sound at 7 PM

This is a drill, no need to panic,” says the Deputy Commissioner Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 6 : Deputy Commissioner of Hoshiarpur, Ashika Jain, informed that as per the directions of the Government of...
article-image
पंजाब

विज्ञान, गणित, सामाजिक तथा अंग्रेजी का सरकारी हाई स्कूल डघाम में शिक्षा मेला आयोजित 

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत्तों अनुसार मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल के नेतृत्व में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में दो दिवसीय विज्ञान, गणित, सामाजिक शिक्षा तथा अंग्रेजी विषय...
article-image
पंजाब

महिला से 73 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढ़शंकर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने महिला को 73 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एस. एच. ओ. गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि गढ़शंकर पुलिस को नशे विरोधी...
article-image
पंजाब

लोकसभा चुनाव, : आप कांग्रेस में पंजाब-गुजरात सीटों के बंटवारे को लेकर क्या चल रहा जानने के लिए पढ़ें …. दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ सकती

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतार सकती है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के तहत दोनों दलों के...
Translate »
error: Content is protected !!