1.32 करोड़ रुपये से हो रहा औहर स्कूल का जीर्णाेद्धार कार्य : अगले शैक्षणिक सत्र से बनेगा सीबीएसई स्कूल : राजेश धर्माणी

by
कभी औहर स्कूल में चलता था जेबीटी प्रशिक्षण केंद्र, क्षेत्र का है ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान
गत दिनों बच्चों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर) 10 जुलाई: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर को अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत लाया जाएगा ताकि यहां के बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा की सुविधा प्राप्त हो सके। राजेश धर्माणी गत दिनों औहर स्कूल में बच्चों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।May be an image of one or more people and people performing martial arts
उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस विद्यालय परिसर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) का प्रशिक्षण केंद्र कार्यरत रहा है, जहां जेबीटी एवं बी.एड. प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता था। बाद में इस परिसर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में विकसित किया गया।May be an image of one or more people, people performing martial arts and text that says "PATIONAL N.S.S. SERVICE SCHEME ELCO ME YOU YOU"
उन्होंने कहा कि विद्यालय का भवन काफी पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने विद्यालय के भवन के जीर्णाेद्धार एवं नवीनीकरण के लिए 1 करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से भवन की छत, सीलिंग, फ्लोरिंग, खिड़कियों, दरवाजों, विद्युत व्यवस्था, बरामदों तथा कक्षों का व्यापक नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालयों का निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।May be an image of one or more people and text that says "EVLY"
राजेश धर्माणी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के साथ लगते खेल मैदान के चैनेलाइजेशन, रखरखाव तथा बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाई गई है ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर खेल सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें।May be an image of one or more people and tree
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सरकारी विद्यालयों में निजी विद्यालयों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत औहर विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा अपने घर के निकट ही उपलब्ध हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख ठगे : पंजाब-यूपी से कनेक्शन – कमीशन के चक्कर में बेचते खाता

जीरकपुर : साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने तीन आरोपियों को पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश सेना का प्रतिनिधिमंडल साझा सैन्य विरासत और वीरगति को प्राप्त नायकों के सम्मान में भारत का दौरा करेगा

होशियारपुर(पंजाब)/दलजीत अज्नोहा :  ब्रिटिश सेना का एक प्रतिनिधिमंडल नवंबर में एक आधिकारिक रक्षा सहभागिता कार्यक्रम के तहत भारत का दौरा करेगा जिसका उद्देश्य भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच साझा सैन्य विरासत को सम्मानित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली पाठयक्रम में शामिल होगा नशे के प्रति जागरूकता पर आधारित अध्याय …मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार मादक पदार्थों के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में एक अध्याय शामिल करने जा रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 से 119 वर्ष के 245 मतदाता मंडी संसदीय क्षेत्र में पंजीकृत

मंडी :   मंडी संसदीय क्षेत्र में 245 शतायु मतदाता हैं। पहली जून को होने वाले मतदान में कितने शतायु अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस पर सबकी नजर रहेगी। कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!