1.40 करोड़ की ठगी : वर्क वीजा का झांसा देकर टूरिस्ट विजा पर भेजा अमेरिका

by

लुधियाना। मॉडल टाउन के एक परिवार से वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर तीन ट्रैवल एजेंटों ने 1.40 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। आरोप है कि एजेंटों ने परिवार को अमेरिका भेज तो दिया, लेकिन वर्क वीजा की बजाय टूरिस्ट वीजा लगवाया।

अमेरिका पहुंचने पर जब सच्चाई सामने आई तो परिवार को वापस लौटना पड़ा। अब पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर गुरकरण सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। उनके मुताबिक, कपूरथला के गांव नडाला निवासी दलजीत सिंह, सरबजीत सिंह और जय भगत जोशी ने खुद को ट्रैवल एजेंट बताते हुए वर्क वीजा पर अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया।

परिवार के चार सदस्य, जिनमें अकाशवीर भी शामिल हैं, को अमेरिका भेजने के लिए आरोपितों ने 1.40 करोड़ रुपये ले लिये। टिकट की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब परिवार अमेरिका पहुंचा तब उन्हें पता चला कि वीजा टूरिस्ट श्रेणी का है।

उन्होंने तत्काल एजेंटों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरी में उन्हें वापस लौटना पड़ा। शिकायत में यह भी बताया गया कि जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपित पहले टालमटोल करते रहे और दोबारा भेजने का भरोसा देते रहे।

बाद में उन्होंने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। थाना मॉडल टाउन के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन …..

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 6, 7 तथा 8 के गंदे पानी के निकास के लिए श्री आनंदपुर साहिब रोड पर नाले के पुननिर्माण हेतु 26 लाख 45 हजार रुपये का टैंडर लगा: भावना

 गढ़शंकर।  नगर कौंसलर भावना कृपाल ने  बताया कि गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर 8 में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर दारा चौधरी के घर से लेकर हरी राम रिटायर्ड डिप्टी डायरैक्टर के घर तक...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिला समिति चुनाव: जोन अजनोहा से AAP उम्मीदवार ममता रानी विजयी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला हुषियारपुर के जोन अजनोहा से आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी ममता रानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुनीता रानी को 30 वोटों के अंतर...
article-image
पंजाब

तरनतारन में शाम 6 बजे तक 60.95% हुआ मतदान

तरनतारन। पंजाब में तरनतारन विधानसभ चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इस सीट पर दोपहर तीन बजे तक 47.802 फीसदी मतदान हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और...
Translate »
error: Content is protected !!