1.440 किलो चांदी का छत्र मां चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु ने चढ़ाया

by
चिंतपूर्णी : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को पंजाब के एक श्रद्धालु ने 1 किलो 440 ग्राम चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया है। इस छत्र की अनुमानित कीमत 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है।
मंदिर के पुजारी कुणाल कालिया ने बताया यह छत्र शुद्ध चांदी से विशेष रूप से मां चिंतपूर्णी के दरबार के लिए तैयार किया गया है। छत्र की कारीगरी भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। मांचिंतपूर्णी मंदिर अपनी चमत्कारी मान्यताओं और विशाल भक्त संख्या के लिए प्रसिद्ध है।
यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और नकद, सोना-चांदी व अन्य बहुमूल्य भेंट अर्पित करते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा प्राप्त दान को मंदिर की सेवा, सुविधाओं के विकास और सामाजिक कार्यों में उपयोग किया जाता है। मां चिंतपूर्णी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। मान्यता है कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोल्दोवा से जग्गू भगवानपुरिया गैंग का कुख्यात ऑपरेटर भारत लाया गया

7 हत्याओं समेत कई गंभीर मामलों में वांछित अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था; मोल्दोवा की अदालत से प्रत्यर्पण की मंजूरी के बाद पंजाब पुलिस की टीम लेकर पहुंची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया : जयराम ठाकुर

विधायक निधि से पैसे देने के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम,  सरकार के वरिष्ठ मंत्री द्वारा राज्यपाल पर टिप्पड़ी करना दुर्भाग्यपूर्ण एएम नाथ। शिमला :    नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी : सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में

सोलन : सोलन सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में बुधवार को 40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी। ट्रक ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के अमेरिका दौरे से द्वीपक्षीय व्योपार तथा टेक्नॉलोजी के आदान-प्रधान बढ़ने के साथ आतंकवाद तथा मानव तस्करी पर लगेगी रोक : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के अमेरिका दौरे को एक सफल दौरा बताते हुए कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेदर...
Translate »
error: Content is protected !!