40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी : सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में

by

सोलन : सोलन सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में बुधवार को 40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी। ट्रक ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के 49 दिन बाद भी सीमेंट विवाद का समाधान न होने से ट्रक ऑपरेटरों के सब्र का बांध टूट रहा है। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स हिमाचल इकाई एवं बीडीटीएस के अध्यक्ष लेख राम वर्मा ने बताया कि एसीसी और अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के बंद होने से ऑपरेटरों और इस व्यवसाय से जुड़े हर व्यक्ति के घर में बच्चों की फीस, उनकी स्कूल की गाड़ियों का किराया देना भी मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि ट्रक ऑपरेटरों के अलावा इस व्यवसाय से जुड़े पेट्रोल पंप, टायर पंक्चर, स्पेयर पार्ट्स, होटल-ढाबे वालों के घरों में रोजी-रोटी पर बन आई है। लेख राम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार मामला शांत करने की सिर्फ मध्यस्थता कर रही है। सरकार का काम मध्यस्थता करना नहीं, मामले का समाधान कर फैक्ट्री को खुलवाना है। इसमें अभी तक सरकार नाकाम रही है। अब ऑपरेटरों का सब्र टूट चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

42 नई वोल्वो बसें, 240 इलेक्ट्रिक बसें और डीजल बसें जल्द हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में शामिल होंगी : अजय वर्मा

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष का कांगड़ा में भव्य स्वागत* कांगड़ा, 05 फरवरी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय वर्मा का बुधवार को कांगड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष बनने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हे शक्ति दुबे …….जिस ने UPSC की परीक्षा में किया टॉप……किस विषय में दी थी परीक्षा

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल किया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन में मचा हड़कंप : 15 करोड़ से अधिक के सस्पेंस इंटरेस्ट दबाने के गंभीर आरोप

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने दायर की शिकायत एएम नाथ। सोलन :  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा द्वारा दायर एक विस्तृत शिकायत के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 268 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

नेरवा, 10 मार्च  :  पुलिस ने नेरवा पुलिस थाना के अंतर्गत इलाके में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को 268 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ...
Translate »
error: Content is protected !!