1.5 लाख रुपये जुर्माना : आरटीओ ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को बिना परमिट पराली के पकड़ा

by

नालागढ़ : हिमाचल की सीमा में पंजाब से पराली लेकर बिना परमिट के आए तीन ट्रैक्टरों का आरटीओ ने चालान कर 1.5 लाख रुपये जुर्माना किया है। यह तीनों ट्रैक्टर एग्रीकल्चर के लिए खरीदे गए हैं और खेती की आड़ में व्यवसायिक कार्य किया जा रहा था। पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से पराली की उद्योगों को सप्लाई हो रही है।
इस पराली को ट्रैक्टरों के माध्यम से हिमाचल के उद्योगों तक पहुंचाया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्राली में पराली काफी अधिक लोड कर देते हैं। इससे वाहनों को भी साइड लेने में दिक्कतें पेश आती हैं। नालागढ़ कॉलेज के समीप आरटीओ ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को बिना परमिट पराली के पकड़ा। पराली भी ओवरलोड करके सप्लाई की जा रही थी। विभाग ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है। आरटीओ मदन शर्मा ने बताया कि बिना परमिट के ट्रैक्टरों को पराली ले जाते हुए पकड़ा है। अवैध रूप से पराली को ओवरलोड करके ले जाया जा रहा था। बुधवार को भी एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। 35 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद उसे छोड़ दिया है। इन दोनों ट्रैक्टर के मालिकों से भी 35-35 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शैलजा बनी मिसेज इंडिया यूनिवर्स का ताज : हॉकी खिलाड़ी पूनम बनी ब्रांड एंबेसडर

एएम नाथ । मंडी : आबकारी एवं कराधान विभाग जिला मंडी में कार्यरत सहायक आयुक्त जो विभाग में भी अपनी कार्यशैली के लिए एक चर्चित नाम है को मिसेज यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन ने दिवलिशियसस मिसेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कालेज चुवाड़ी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित : स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अपग्रेडिड होगा चुवाड़ी कॉलेज–विधानसभा अध्यक्ष

वर्ष 2027 तक सड़क सुविधा से जुड़ेंगे भटियात के सभी गांव,    विधानसभा अध्यक्ष ने पुरस्कृत किए मेधावी विद्यार्थी चंबा, (चुवाड़ी) 9 मार्च :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 7 चोरी की एक्टिवा की बरामद

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 27 जून : थाना सेक्टर-11, चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी की “गारंटी” दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का “मॉडल”, कांग्रेस और इंडी स्वार्थी व अवसरवादी : मोदी

हमारे गिरिपार के हाटी समुदाय को भी आरक्षण नहीं दिया था 60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं एएम नाथ। नाहन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
Translate »
error: Content is protected !!