1 अकतुबर 2023 सुबह 10 बजे चलेगा ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छत्ता अभियान। सभी नागरिकों – संस्थाओं से राष्ट्रपिता को ‘स्वच्छांजलि’ के साथ श्रद्धांजलि देने की अपील – DC कोमल मित्तल

by

होशियारपुर ,28सितम्बर : महात्मा गांधी की 154वीं जयंती एक अक्टूबर को राष्ट्रिय स्तर का एक विशेष स्वच्छत्ता अभियान “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान जिले के सभी गावों और शहरों में सुबह १० बजे से एक घंटे के लिए स्वच्छ्तत्ता गतिविधियां की जाएंगी जिनमें स्थानीय लोग तथा संस्थाएं बढ़चढ़ कर भाग लेंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छत्ता बारे जागरूकता पैदा करना तथा कचरा मुक्त स्वच्छ पर्यावरण बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करना हैं।

उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया की 01 अकतुबर 2023 सुबह 10 बजे से ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छत्ता का विशेष अभियान चलाया जायेगा ताकि गावों और शहरों में जनभागीदारी से कचरा मुक्त स्वच्छ पर्यावरण बनाया जा सके। इस दौरान चुने हुए सार्वजनिक स्थानों की श्रमदान से सफाई की जाएंगी तथा इक्क्ठा किये गए कचरे को नजदीक की वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में प्रबंधन के लिए भेजा जायेगा। इस अभियान के तहत जिले में सभी शहरी स्थानीय निकाय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिनमे स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक – धार्मिक – शेक्षणिक संस्थाएं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्किट एसोसिएशन, युवा क्लब्स, सरकारी – गैर सरकारी हॉस्पिटल्स, होटल्स, ढाबें आदि श्रमदान करेंगे। उन्होंने नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों से अपील की है की सभी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने आस पास सफाई का श्रमदान करके राष्ट्रपिता को ‘स्वच्छांजलि’ के साथ श्रद्धांजलि दें।

उपायुक्त श्रीमती श्रीमती कोमल मित्तल (आईएएस) ने बताया की इस दौरान सभी गतिविधियां पूर्णतयः सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त आयोजित की जाएँगी। उन्होंने लोगों से अपील की है की प्लास्टिक के लिफाफे तथा अन्य प्लास्टिक थर्मोकोल कटलरी प्रयोग ना करें तथा कचरे में आग न लगाएं ये सेहत और पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक हैं। सभी नागरिक अपने गांव – शहर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक और कचरा मुक्त और स्वच्छ बनाने में भागीदार बनें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मोहाली के पार्षदों से सांसद मनीष तिवारी ने की बैठक : लोगों की समस्याओं पर की गई चर्चा, सांसद ने दिया जल्द हल करवाने का भरोसा 

मोहाली, 30 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नगर निगम मोहाली के पार्षदों से बैठक करके शहर से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पार्षदों...
article-image
पंजाब

RTO did a surprise inspection

Entry of outsiders prohibited and strict instructions for the staff Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 17 : Following the directions of State Transport Commissioner Punjab and Deputy Commissioner Hoshiarpur, Regional Transport Officer Ravinder Singh Gill today conducted a...
article-image
पंजाब

ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग की लापरवाही व ढिलाई के कारण विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा : पंकज कृपाल

गढ़शंकर :  एडवोकेट पंकज कृपाल ने आज प्रैस से भेंट में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग के लिए पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में पीडब्ल्यूडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्रों से मारपीट के दोषी शिक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

शिमला/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और गंभीर कदाचार के मामले में एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) देने के आदेश जारी किए हैं। विभागीय...
Translate »
error: Content is protected !!