मेयर ने शहीद-ए-आजम के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा को भेंट किए श्रद्धासुमन

by

होशियारपुर, 28 सितंबर:
मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के 116वें जन्म दिवस पर शहीद भगत सिंह चौक में उनकी प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के जन्मदिवस पर उनकी देश के लिए दी गई कुर्बानी को भी याद किया गया। उन्होंने नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वे इन शहीदों से प्रेरणा लेकर देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएं व राष्ट्र को नशा मुक्त बनाएं।
इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन लता सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा के भाई राजेश्वर दयाल बब्बी, प्रो. हरबंस सिंह धामी, चेयरमन को-आप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा, पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू, मंजीत कौर, कुलविंदर सिंह हुंदल, हरपाल सिंह पाला, एडवोकेट अमरजोत, हैरी के अलावा अन्य गणमान्यों ने भी शहीद-ए-आजम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दोस्त के घर आये युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग : 7 गोलियां में से 4 गोलियां युवक को लगी, मौत। ..मुख्य आरोपी ग्रिफ्तार

आदमपुर : गांव डरौली कलां में युवक आपने दोस्त के घर आया हुआ था , बाइक पर तीन हमलावर आए और सीधी घर के अंदर गए और बहस के बाद पिस्टल निकालकर आरोपियों ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!