1 अक्टूबर से जिले में शुरु होगी धान की खरीद : जिले में धान की खरीद, आवश्यक प्रबंध पूरे: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 30 सितंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओऱ से 1 अक्टूबर से शुरू की जा रही धान की खरीद के मद्देनजर ज़िले की मंडियों में खरीद के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने के पानी, छांव और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का इंतज़ाम किया गया है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ज़िले की मंडियों में व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु शैलर मालिकों, आढ़तियों और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.पी सर्बजीत सिंह बाहिया व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान शैलर मालिकों की मांगों और समस्याओं को सुनने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का जल्द से जल्द समाधान एफ.सी.आई., भारत सरकार और पंजाब सरकार के साथ बातचीत के ज़रिए किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने ज़िले के शैलर मालिकों और आढ़तियों से खरीद में पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों जैसे पनग्रेन, मार्कफेड, वेयरहाउस, पनसप और एफ.सी.आई. के अधिकारियों को अलाट हुई मंडियों में समय पर खरीद यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने के पानी, छांव और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डिप्टी कमिश्रन ने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित नमी वाला धान ही मंडियों में लाएं और कंबाइन से कटाई का काम तय समय के भीतर ही सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिले में धान की कटाई के समय को लेकर पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में शाम 7:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक कंबाइन मशीनों से धान की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मात्र सियासत करने की बजाय, शासन पर ध्यान दें राज्य सरकार: सांसद मनीष तिवारी

गांवों कुरारी, सेखां माजरा, कुरारा व रायपुर कलां के विकास हेतु 5-5 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान मोहाली, 23 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने...
article-image
पंजाब

डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित : सरकार के आश्वासन पर जताया भरोसा – सरकार और संगठन के बीच चर्चा

मोगा :  पंजाब में सरकारी डॉक्टरों के संगठन पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को 23 जनवरी तक टाल दिया है।  यह निर्णय रविवार को मोगा में हुई संगठन की...
article-image
पंजाब

Dr. Raj Kumar Chabbewal MP

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 19: Dr. Raj Kumar Chabbewal MP today visited Civil Hospital Hoshiarpur, where he took a thorough review of the security arrangements of the hospital and showed solidarity with the doctors....
article-image
पंजाब

भाजपा से कोई लड़ाई नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू

चंडीगढ़ :  नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ कर दिया है कि उनकी भाजपा से कोई लड़ाई नहीं है, लेकिन जो कांग्रेस नेता अब उनके दुश्मन हैं और बिना वजह विरोध कर रहे हैं, उनसे...
Translate »
error: Content is protected !!