1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले समलूना संपर्क मार्ग का विधिवत विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने द्रुढाला में किया शिलान्यास

by
 –
15 लाख रुपए की लागत से होगा कुड्डे वाली माता मंदिर परिसर का सौंदर्य करण
चंबा (सिहुंता), 16 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत छलाड़ा में लगभग एक करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाली द्रुढाला – समलूना संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सर्वोच्चतम प्राथमिकता रखी गई है। उन्होंने कहा कि जून 2027 प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि द्रुढाला – समलूना संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा । उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के दौरान प्रोटेक्शन वर्क के साथ गुणवत्ता को भी सुनिश्चित बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि द्रुढाला से नलोह मार्ग के निर्माण कार्य पर 2.57 करोड रुपए व्यय किए जा रही है। साथ ही में उन्होंने यह भी कहा कि सिहुंता-जोलना-कोटला सम्पर्क मार्ग पर 7.16 करोड़, टुन्डी-ध्रूंर मार्ग के उन्नयन कार्य पर 6.78 करोड़ रुपये जबकि नरेलु नाला पुल के निर्माण के लिए 3 करोड रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी।
कुलदीप सिंह पठानिया कुड्डे वाली माता मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के लिए 15 लाख रुपए की धनराशि देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटयात का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कृष्ण चंद चेला, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, विद्युत अंग्रेज सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत कि छलाड़ा कुलदीप, उप प्रधान शमशेर सिंह, सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि व गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चीन में आयोजित एशियाई रिले चैंपियनशिप में प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह को मिला प्रशंसा-पत्र

प्रतियोगिता में सफल संचालन के लिए मिला सम्मान बरोटीवाला, 23 जून (तारा) :  चीन के शांग्यू में आयोजित द्वितीय एशियाई रिले चैंपियनशिप एवं राष्ट्रीय एथलेटिक्स रिले चैंपियनशिप के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस पलटी : 7 की मौत, 11 घायल

चालुज मोड़ पर मौत का कहर, सात परिवारों में पसरा मातम चालुज मोड़ के पास बैरागढ़ से चंबा जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार मृतकों में चार पुरुष और तीन...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

ठियोग की बेटी शारन्या वर्मा ने जंतर-मंतर पर बुलंद की छात्रों की आवाज़ : निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर दिल्ली में डटी ठियोग की शारन्या

पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में हिमाचल की बेटी की दमदार मौजूदगी एएम नाथ। शिमला :हिमाचल प्रदेश के ठियोग क्षेत्र की बेटी शारन्या वर्मा, पुत्री संदीप वर्मा, इन दिनों नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवरात्रों में धर्मशाला-चिन्तपुर्णी-ज्वालाजी को प्रथम दर्शन बस सेवा होगी आरंभ : पंकज चड्डा

धर्मशाला, 13 अक्तूबर। मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को मध्यनजर रखते हुऐ मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अन्गिहोत्री के निर्देशो के बाद हिमाचल पथ परिवहन...
Translate »
error: Content is protected !!