1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए के गहने बरामद : पांवटा साहिब पुलिस को मिली बढ़ी सफलता

by

पांवटा साहिब। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर की गई नाकाबंदी के दौरान पांवटा साहिब पुलिस को एक बढ़ी सफलता हासिल हुई है। जिसमें भारी मात्रा में गहनों व हीरों की तस्करी करके दिल्ली से उत्तराखंड ले जाए जा रहे थे, लेकिन हरियाणा बार्डर के पास पांवटा साहिब में पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। जिसमें 3 किलो 270 ग्राम हीरे और गहने बरामद किए, जिसकी कीमत 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार 708 रुपए बताई जा रही है। डीएसपी उमाकांत ठाकुर ने बताया कि जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने बहराल चेक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान एक टोयोटा कार (डीएल-08-सीएबी-0439) को आते हुए देखा। जिसे पुलिस पार्टी की ओर से कार चालक को रोक कर उसकी चैकिंग की। चैकिंग के दौरान कार में से गहनों से भरा हुआ एक बैग मिला। उन्होंने ड्राइवर से इस सामान के कागजात की मांग की। लेकिन उक्त व्यक्ति कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उन्होंने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उक्त सामान को दिल्ली के करोल बाग से आया है तथा हरियाणा सीमा से हिमाचल होते हुए उत्तराखंड के देहरादून जा रहा था। इस संबंध में आबकारी व कराधान विभाग ने बिना कागजात ले जाए जा रहे इन हीरों व गहनों पर 9 लाख 35 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ पुस्तक का राज्यपाल ने विमोचन किया

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोकभवन में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. श्रीकांत बाल्दी द्वारा लिखित पुस्तक ‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ का विमोचन किया। यह पुस्तक डॉ. श्रीकांत बाल्दी की प्रशासनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली : पुलिस कर रही तलाश

मंडी :  मंडी जिले में एक ढाबा संचालक को गोली मारी गई है। बाइकर्स पर आरोप लगा है।  हालांकि, अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. मंडी शहर की पुलिस आरोपियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1731 लोगों की जान बचाई जान की बाजी लगाकर : DC डॉ. निपुण जिंदल ने बताया इंदोरा और फतेहपुर में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रशासन सहित सेना और एनडीआरएफ मौके पर तैनात

धर्मशाला, 16 अगस्त : जिला कांगड़ा के इंदोरा और फतेहपुर उपमंडल में पोंग के बहाव क्षेत्र के साथ लगते गावों से अभी तक 1731 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। जिलाधीश कांगड़ा डॉ....
हिमाचल प्रदेश

साक्षात्कार 4 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में : एकमे एचआर मोहाली में भरे जाएंगे 40 पद

Turning turning stone online casino ” Subjective questions are those which are based on the subjective opinion of “What does the graph above represent?” – “There is no correct answer as this is opinion...
Translate »
error: Content is protected !!